हिमाचल एसओएस की मार्च में होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी – भारत केसरी टीवी

हिमाचल एसओएस की मार्च में होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की मार्च में होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है।
अब अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क के 30 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद आवेदन करने पर अभ्यर्थियों को एक से दो हजार रुपये तक लेट फीस देनी होगी। शिक्षा बोर्ड ने यह आवेदन 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए मांगे हैं।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एसओएस की मार्च, 2025 में होने वाली परीक्षाओं के आवेदनों को लेकर आंशिक संशोधन किया है। अब आठवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के अभ्यर्थी फ्रेश एडमिशन (डायरेक्ट एडमिशन/डायरेक्ट साइंस), फ्रेश एडमिशन (अवेलिंग टीओसी/री एडशिन) एवं एडिशनल सब्जेक्ट के अभ्यर्थी अब 30 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकेंगे।

Advertisement

एक से 15 दिसंबर के बीच आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एक हजार रुपये लेट फीस के रूप में भरना होगा, जबकि 16 से 31 दिसंबर तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से दो हजार रुपये लेट फीस वसूली जाएगी।

Advertisement

इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने प्रदेश के सभी अध्ययन केंद्रों के प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि एसओएस के तहत परीक्षार्थियों के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पात्रता के बारे में जानकारियां और संशोधित नियम विवरणिका में दिए हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के ऑनलाइन प्रवेश पत्र भरने से पूर्व इन निर्देशों का अनुसरण करें, जोकि अध्ययन केंद्र की लॉगिन आईडी पर अपलोड कर दी गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000