ग्राम पंचायत डांगरी की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त सोलन से मिला प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन – भारत केसरी टीवी

ग्राम पंचायत डांगरी की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त सोलन से मिला प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

सोलन, 2 सितंबर 2026: ग्राम पंचायत डांगरी की विभिन्न गंभीर जनसमस्याओं को लेकर आज ग्राम पंचायत डांगरी के प्रधान भूपेंद्र सिंह सन्नी ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सोलन से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, उपप्रधान, BDC सदस्य, विभिन्न विद्यालयों की SMC समितियों के प्रतिनिधि तथा शिक्षकगण शामिल रहे।

Advertisement

 

प्रतिनिधिमंडल ने सबसे प्रमुख रूप से राजकीय विद्यालय पाटी कोलियां के जर्जर भवन का मुद्दा उपायुक्त के समक्ष उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विद्यालय भवन की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है और भवन कभी भी गिर सकता है। इस संबंध में प्रशासन को पहले भी कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लगातार हो रही बारिश के कारण विद्यालय भवन की स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई है। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस मामले में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

 

इसके साथ ही राजकीय विद्यालय कोठी देवरा से जुड़ी समस्या को भी गंभीरता से उपायुक्त के समक्ष रखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लगभग सवा तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विद्यालय भवन के पीछे से मलबा गिर रहा है, जिससे विद्यालय भवन एवं आसपास के क्षेत्र को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। इस संबंध में भी तत्काल सुरक्षा एवं आवश्यक निर्माण कार्य करवाने की मांग की गई।

 

प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत के अंतर्गत आने वाली डोलक्या रोड, जेवड़ा-जोड़न रोड तथा पट्टी रोड की खस्ताहाल स्थिति का मुद्दा भी उठाया। इन सड़कों की खराब हालत के कारण स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों से उपायुक्त को अवगत करवाते हुए शीघ्र मरम्मत एवं सड़क सुधार कार्य करवाने का आग्रह किया गया।

 

ग्राम पंचायत डांगरी के प्रधान भूपेंद्र सिंह सन्नी ठाकुर ने कहा कि पंचायत की जनता से जुड़े इन सभी महत्वपूर्ण विषयों को प्रशासन के समक्ष गंभीरता से रखा गया है। विशेषकर विद्यालयों से संबंधित समस्याएं बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी हुई हैं, इसलिए इनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना आवश्यक है।

 

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत डांगरी जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय को संबंधित विभागों एवं प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाती रहेगी, ताकि पंचायतवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।

 

ग्राम पंचायत डांगरी ने प्रशासन से सभी समस्याओं पर शीघ्र सकारात्मक एवं ठोस कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000