चंबा में आउटसोर्स पर तैनात जेई टर्मिनेट, मनरेगा-ग्रामीण विकास कार्यों में अनिमितताओं पर कार्रवाई – भारत केसरी टीवी

चंबा में आउटसोर्स पर तैनात जेई टर्मिनेट, मनरेगा-ग्रामीण विकास कार्यों में अनिमितताओं पर कार्रवाई

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

मैहला विकास खंड की ग्राम पंचायत मैहला व धिमला में मनरेगा सहित अन्य ग्रामीण विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने को लेकर आउटसोर्स पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंता को टर्मिनेट कर दिया गया है। कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ यह कार्रवाई प्रशासनिक जांच के निष्कर्षों, पूर्व में जारी कारण बताओ नोटिसों और कार्य एवं आचरण से संबंधित मामलों के आधार पर की गई है। मंगलवार को खंड विकास अधिकारी की ओर से इस आशय के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। आदेशों में कनिष्ठ अभियंता को संबंधित ग्राम पंचायतों का समस्त अभिलेख और प्रभार अन्य कनिष्ठ अभियंताओं को सौंपने को कहा गया है। इस मामले में कनिष्ठ लेखापाल (मनरेगा) और ग्राम रोजगार सेवक को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

Advertisement

नोटिस में कहा गया है कि यदि इनका जवाब असंतोषजनक पाया जाता है, तो एक माह के भीतर उनकी सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं। नोटिस के मुताबिक इन दोनों को ग्राम पंचायत मैहला और ग्राम पंचायत धिमला में बिना काम किए भुगतान करवाने में सहायक पाए जाने के आरोपों के संबंध में जवाब देना होगा। जानकारी के अनुसार कुठवाड़ी गांव के रमेश कुमार ने मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। उधर, खंड विकास अधिकारी मैहला बशीर खान ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता की सेवाएं समाप्त की गई हैं, जबकि संबंधित दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000