सीएम ने 300 करोड़ के आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश – भारत केसरी टीवी

सीएम ने 300 करोड़ के आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

[मदन शर्मा ]

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPSMCL) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के लिए करीब 300 करोड़ रुपये के आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और मशीनरी की खरीद एवं स्थापना प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीद प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी तरह पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए, ताकि लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ जल्द मिल सके। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में डायग्नोस्टिक सेवाओं को मजबूत करने के लिए इस वर्ष के अंत तक ऑटोमेटेड लैब सिस्टम स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने बताया कि कई महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं। इनमें मेडिकल कॉलेजों के लिए 75 करोड़ रुपये की ट्रैक आधारित इंटीग्रेटेड टोटल लैब ऑटोमेशन प्रणाली, नेरचौक और टांडा मेडिकल कॉलेजों के लिए 50 करोड़ रुपये की PET स्कैन मशीनें तथा चामियाणा स्थित AIMSS के लिए 2 करोड़ रुपये की हाई-एंड इकोकार्डियोग्राफी मशीनें शामिल हैं।

इसके अलावा चंबा मेडिकल कॉलेज में डिजिटल रेडियोग्राफी और मैमोग्राफी उपकरण, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में 3 करोड़ रुपये की ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट, IGMC शिमला में 5 करोड़ रुपये के 4K लैप्रोस्कोपिक सर्जरी सेट व इलेक्ट्रोसर्जिकल स्टेशन, विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के लिए ECG मशीनें, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट्स के लिए उपकरण, आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों के लिए मशीनरी तथा दवाइयों एवं सर्जिकल सामग्री की खरीद भी प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे चरण में करीब 83 करोड़ रुपये के अतिरिक्त चिकित्सा उपकरणों और मशीनरी की खरीद के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। इनमें चंबा मेडिकल कॉलेज में स्किल लैब के लिए मैनिकिन, चामियाणा और टांडा में बाइप्लेन DSA मशीनें तथा विभिन्न संस्थानों में बोन मैरो ट्रांसप्लांट और एफेरेसिस यूनिट स्थापित करने के लिए उपकरण शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त IGMC शिमला में रोबोटिक सर्जरी और स्त्री रोग इकाई के लिए मशीनरी, एनेस्थीसिया उपकरण, रेडियोलॉजी एवं ऑर्थोपेडिक सर्जरी विभागों के लिए आधुनिक उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं, पांच संस्थानों के लिए 256-स्लाइस CT स्कैन मशीनें, आठ संस्थानों के लिए 4D कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीनें और पांच संस्थानों के लिए हाई-एंड डिजिटल एक्स-रे मशीनें खरीदी जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया की नियमित निगरानी करने और अनावश्यक देरी से बचते हुए सभी औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक जांच एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य ढांचे और सरकारी संस्थानों में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता से उपचार की गुणवत्ता बेहतर होगी और लोगों को विशेषज्ञ उपचार के लिए अपने जिले या प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000