पूर्व नौसेना अधिकारी जगमोहन ठाकुर संभालेंगे होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन सोलन की कमान – भारत केसरी टीवी

पूर्व नौसेना अधिकारी जगमोहन ठाकुर संभालेंगे होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन सोलन की कमान

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

जगमोहन ठाकुर बने सोलन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (HRA) अध्यक्ष I जगमोहन ठाकुर भारतीय नौसेना में 20 वर्षों की सेवा के पश्चात 2017 में सेवानिवृत हुए । वर्ष 2018 में हेवेंस रिट्रीट रिसोर्ट (Heavens Retreat Resort) का निर्माण कर सोलन शहर के बेहद पसंदीदा रिसोर्ट के प्रबंधक निदेशक (Managing Director) हैं I तत्पश्चात् वर्ष 2021 से 2025 तक पंचायती राज में उप प्रधान पद पर रहे जिस दौरान इन्होंने ग्राम पंचायत शमरोड़ में तन मन धन से कार्य कर अपनी पंचायत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया I बताया जाता है कि जगमोहन ठाकुर भारतीय जनता पार्टी की विचार धारा से जुड़े हैं लेकिन पंचायत स्तर पर गरीबों के मसीहा बताए जाने वाले जगमोहन ठाकुर ने कभी भी किसी भी राजनीतिक पार्टी या व्यक्ति विशेष को अपने कार्यशैली में दखल नहीं करने

दिया और 5 वर्ष में जितना भी मानदेय पंचायती राज से इन्हें मिला उसे गरीबों की सहायता में दान कर दिया I जगमोहन ठाकुर सोलन में हर क्षेत्र में आगे रहते हैं जिस कारण हमेशा लोगों की पसंद रहे हैं I इसी वजह से इन्हें सोलन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (HRA) अध्यक्ष बनाया गया ताकि इनकी दूरदर्शी सोच से पर्यटन की दृष्टि से सोलन शहर को एक नई दिशा मिल सके I जगमोहन ठाकुर के साथ एक निजी तोर पर बातचीत में सामने आया है कि आने वाले समय में पर्यटन की दृष्टि से देश के प्रतिष्ठित ट्रैवल एजेंट्स को सोलन आने का न्योंता भेजा जाएगा व निरंतर फैम ट्रिप का आयोजन किया जाएगा I एक और बड़ी बात जगमोहन ठाकुर से सामने निकल कर आई है की आने वाले समय में होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (HRA) सोलन में मनाली व शिमला की तरह विंटर कार्निवल का प्रस्ताव सरकार के पास भेजेगी जिससे सोलन में पर्यटकों का फुट फॉल बढ़ेगा और सोलन के सभी वर्ग के व्यापार में अच्छा खासा उछाल देखने को भी मिलेगा I

 

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (HRA) सोलन के चुनावों में जगमोहन ठाकुर को अध्यक्ष, धीरज चौधरी को महासचिव तथा जतिन साहनी को कोषाध्यक्ष निर्वाचित होने पर विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों सहित क्षेत्र के लोगों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

शुभकामना संदेश में कहा गया है कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने अनुभव, मेहनत और दूरदर्शी नेतृत्व से HRA सोलन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही होटल एवं पर्यटन क्षेत्र के विकास, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने में उनका योगदान सराहनीय रहेगा।

लोगों ने आशा जताई कि नए नेतृत्व में HRA सोलन व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000