बागवानी मंत्री ने किया पूह उपमंडल की जंगी पंचायत में सब्जी मंडी का शिलान्यास – भारत केसरी टीवी

बागवानी मंत्री ने किया पूह उपमंडल की जंगी पंचायत में सब्जी मंडी का शिलान्यास

[MADAN SHARMA]

Advertisement

पूह ग्रीष्म महोत्सव के समापन समारोह में की शिरकत

Advertisement

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने आज पूह उपमंडल में जंगी ग्राम पंचायत में (रेता खान) में सब्जी मंडी का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जंगी क्षेत्र में कोल्ड स्टोर एवं एचपीएमसी का पैकिंग एवं ग्रेडिंग हाउस भी स्थापित किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा घर-द्वार पर मार्केट यार्ड स्थापित करके उनकी आर्थिक स्थिति मज़बूत बना रही है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बताया कि जिला में टापरी मार्केट यार्ड का विस्तारीकरण शीघ्र किया जाएगा ताकि छोटे व सीमांत किसानों एवं बागवानों को अपनी उपज का बेहतर मुल्य मिल सके।

 

बागवानी मंत्री ने इसके उपरान्त चार दिवसीय पूह ग्रीष्म उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की।

 

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन आधुनिक युग में किन्नौर की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण है ताकि युवा वर्ग अपनी प्राचीन संस्कृति पर गर्व महसूस कर सके तथा इसे संजोने में अपना योगदान प्रदान करें।

 

श्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि जिला में सरकारी स्कूलों में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाया जा रहा है तथा इसी कड़ी के तहत निचार, भावानगर, सांगला, कानम व रिकांग पिओ में सरकारी स्कूलों में सी.बी.एस.ई पैटर्न पर शिक्षा प्रदान की जा रही है तथा पहली कक्षा से इंग्लिश मीडियम आरंभ किया जा रहा है ताकि घर-द्वार पर वंचित वर्गों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध हो सके और सरकारी स्कूल के बच्चे निजी स्कूलों के बच्चों के समक्ष हीन भावना महसूस न करें। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूह को अगले शैक्षणिक सत्र में सी.बी.एस.ई. पैटर्न से जोड़ा जाएगा तथा इस विद्यालय में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय आरंभ किए जाएंगे।

 

जनजातीय विकास मंत्री ने बताया कि पूह उपमंडल में पेयजल एवं सिंचाई की व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से सुदृढ़ किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने मेला आयोजन समिति को 3 लाख रुपये की राशि प्रदान की तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की ।

 

इससे पूर्व, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पूह श्री रविन्द्र सिंह ठाकुर ने मुख्यतिथि का स्वागत किया और उन्हें विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।

 

इस अवसर पर ए.पी.एम.सी शिमला-किन्नौर के अध्यक्ष देवानन्द वर्मा, किनफेड के अध्यक्ष चन्द्र गोपाल नेगी, ए.पी.एम.सी शिमला- किन्नौर के निदेशक प्रेम नेगी, ए.पी.एम.सी शिमला- किन्नौर निदेशक उमेश नेगी, जिला कांग्रेस के महासचिव एवं अधिवक्ता निर्मल चन्द्र नेगी, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य केसर नेगी, महिला कांग्रेस नेत्री प्रिया नेगी, पुलिस उप अधीक्षक उमेश्वर राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000