80वें स्वतंत्रता दिवस पर विधायक सुधीर शर्मा ने रक्कड़ भाजपा कार्यालय और फव्वारा चौक धर्मशाला में फहराया तिरंगा – भारत केसरी टीवी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर विधायक सुधीर शर्मा ने रक्कड़ भाजपा कार्यालय और फव्वारा चौक धर्मशाला में फहराया तिरंगा

  1. शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा।   15/08/2026

    Advertisement

 

Advertisement

 

 

80वें स्वतंत्रता दिवस पर विधायक सुधीर शर्मा ने रक्कड़ भाजपा कार्यालय और फव्वारा चौक धर्मशाला में फहराया तिरंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में बढ़ा भारत का गौरव, विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में प्रत्येक नागरिक निभाए भूमिका : सुधीर शर्मा

 

धर्मशाला, 15 अगस्त। भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रक्कड़ स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व सैनिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करते हुए सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

इसके उपरांत सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के फव्वारा चौक पर व्यापार मंडल कोतवाली बाजार एवं स्थानीय निवासियों के साथ ध्वजारोहण किया। पूरा वातावरण ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से देशभक्ति के रंग में रंग गया।

 

सुधीर शर्मा ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। आज का दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि उन महान वीरों को स्मरण करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को दोहराने का भी अवसर है। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना प्रत्येक भारतीय का सर्वोच्च दायित्व है।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि बीते वर्षों में भारत ने प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है और आज दुनिया भारत की शक्ति एवं सामर्थ्य को स्वीकार कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों में आत्मविश्वास और राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत किया है।

 

सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित भारत का संकल्प जन-जन का संकल्प बन चुका है। आधारभूत ढांचे, रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, डिजिटल अर्थव्यवस्था और जनकल्याण के क्षेत्र में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत आज वैश्विक मंच पर मजबूती के साथ अपनी बात रख रहा है।

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीरभूमि है और यहां के हजारों जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय दिया है। पूर्व सैनिकों के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराना उनके लिए विशेष गौरव और भावनात्मक क्षण है।

 

सुधीर शर्मा ने युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने क्षेत्र में पूरी ईमानदारी और समर्पण से कार्य करे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को निश्चित रूप से साकार किया जा सकता है।

 

उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हम सभी राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर भारत को और अधिक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000