विधायक सुधीर शर्मा 18 अगस्त के बाद जांच में होंगे शामिल – भारत केसरी टीवी

विधायक सुधीर शर्मा 18 अगस्त के बाद जांच में होंगे शामिल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

धर्मशाला में 13 अगस्त को थी पेशी, आउट ऑफ स्टेशन होने के चलते नहीं पहुंचे

आय से अधिक संपत्ति के मामले में धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा गुरुवार को विजिलेंस सतर्कता विभाग के समक्ष पेश नहीं हुए। विजिलेंस ने उन्हें गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन विधायक ने आउट ऑफ स्टेशन होने का हवाला देते हुए 18 अगस्त के बाद जांच में शामिल होने की बात कही है। इस घटनाक्रम से जहां सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है, वहीं अब सबकी निगाहें जांच एजेंसी विजिलेंस के अगले कदम पर टिक गई हैं। दरअसल, सुधीर शर्मा ने विजिलेंस द्वारा भेजे गए नोटिस के जवाब में पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि वह वर्तमान में शहर से बाहर हैं।

उन्होंने जांच एजेंसी को लिखित में सूचित कर दिया था कि वह 18 अगस्त के बाद ही थाने में उपस्थित होकर जांच में अपना पक्ष रख पाएंगे। नोटिस के इस जवाब की भनक आम जनता को नहीं थी, जिसके कारण गुरुवार दिन भर शहर में यह चर्चा और कयासों का दौर चलता रहा कि सुधीर शर्मा विजिलेंस के सामने पेश हुए या नहीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000