कजाकिस्तान एक्सपोजर कार्यक्रम पूरा कर लौटे हिमाचल के आईटीआई प्रशिक्षु, मंत्री राजेश धर्माणी ने दिए प्रमाणपत्र – भारत केसरी टीवी

कजाकिस्तान एक्सपोजर कार्यक्रम पूरा कर लौटे हिमाचल के आईटीआई प्रशिक्षु, मंत्री राजेश धर्माणी ने दिए प्रमाणपत्र

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

कजाकिस्तान एक्सपोजर कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने पर हिमाचल के आईटीआई प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र प्रदान

अंतरराष्ट्रीय अनुभव से युवाओं को मिलेंगे वैश्विक कौशल : राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, जो हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के प्रशिक्षुओं के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, ने कजाकिस्तान के अल्माटी मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी में आयोजित समापन समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 30 प्रशिक्षुओं को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए।

राजेश धर्माणी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को विश्वस्तरीय तकनीकी शिक्षा, उन्नत उद्योगों, अनुसंधान, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय कार्य संस्कृति का प्रत्यक्ष अनुभव उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रशिक्षुओं के तकनीकी कौशल को मजबूत करने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, व्यावसायिक दक्षता, नवाचार की सोच और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करते हैं।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने अल्माटी मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी में विभिन्न शैक्षणिक सत्रों में भाग लिया। विशेषज्ञों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था, मौद्रिक नीति, अंतर-सांस्कृतिक संवाद, व्यावसायिक नैतिकता, सतत इंजीनियरिंग, इंडस्ट्री 4.0, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे विषयों पर व्याख्यान दिए। इन सत्रों में प्रभावी संवाद, टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और सतत औद्योगिक विकास के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

मंत्री ने बताया कि एक्सपोजर कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने समल वाटर बॉटलिंग प्लांट का दौरा कर आधुनिक जल शुद्धिकरण प्रणाली, स्वचालित बोतल निर्माण, पैकेजिंग प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का अध्ययन किया। इसके अलावा उन्होंने राखात चॉकलेट फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर खाद्य प्रसंस्करण, चॉकलेट निर्माण, पैकेजिंग और गुणवत्ता प्रबंधन की प्रक्रियाओं को भी करीब से समझा।

प्रशिक्षुओं ने अल्माटी के ग्रीन मार्केट का भी भ्रमण किया, जहां उन्होंने स्थानीय कृषि उत्पादों, हस्तशिल्प, पारंपरिक खाद्य पदार्थों और बाजार प्रबंधन प्रणाली का अध्ययन कर स्थानीय अर्थव्यवस्था एवं उद्यमिता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एक कृत्रिम झील का भी दौरा किया और शहरी नियोजन, पर्यावरण संरक्षण, जल संसाधन प्रबंधन तथा पर्यटन स्थलों के रखरखाव की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

राजेश धर्माणी ने बताया कि प्रशिक्षुओं ने शिमबुलाक माउंटेन रिजॉर्ट और वहां संचालित केबल कार प्रणाली का भी अध्ययन किया। इस दौरान उन्हें संचालन प्रक्रिया, नियंत्रण प्रणाली, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों, नियमित रखरखाव, आपातकालीन तैयारियों और यात्रियों की सुरक्षा संबंधी उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने कजाकिस्तान के प्रमुख शिक्षाविदों से संवाद किया, जिन्होंने उच्च शिक्षा, जैव प्रौद्योगिकी, अनुसंधान एवं नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), रोबोटिक्स, डिजिटल तकनीक, खाद्य प्रसंस्करण और सतत औद्योगिक विकास जैसे विषयों पर अपने अनुभव साझा किए।

मंत्री ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय अनुभव से प्रशिक्षु आधुनिक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल तकनीशियन, जिम्मेदार पेशेवर और भविष्य के सफल उद्यमी बनने में सक्षम होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि अल्माटी मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी और हिमाचल प्रदेश के बीच तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, अनुसंधान और शैक्षणिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में भविष्य में सहयोग और मजबूत होगा।

इस दौरान प्रशिक्षुओं ने एलिना ग्रुप की आधुनिक औद्योगिक इकाई का भी दौरा किया, जहां उन्होंने निर्माण सामग्री, ड्राई-मिक्स मोर्टार, पेंट और कोटिंग्स के निर्माण, स्वचालित उत्पादन प्रणाली, गुणवत्ता परीक्षण, पैकेजिंग, अनुसंधान एवं विकास, औद्योगिक सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा संसाधनों के कुशल प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों का अध्ययन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000