36 सडक़ें, 43 पेयजल योजनाएं बंद, प्रदेश में बारिश से थमे गाडिय़ों के पहिए, जगह-जगह पहाड़ दरकने से बढ़ी दिक्कतें – भारत केसरी टीवी

36 सडक़ें, 43 पेयजल योजनाएं बंद, प्रदेश में बारिश से थमे गाडिय़ों के पहिए, जगह-जगह पहाड़ दरकने से बढ़ी दिक्कतें

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

राज्य में सोमवार को बारिश के कारण 36 सडक़ेंं बंद पड़ी हुई है, जबकि चंबा जिला के दो उपमंडलों की 43 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हो गई है। इसके अलावा बंजार उपमंडल में चार और स्पीति में एक ट्रांसफार्मर ठप पड़ा हुआ है। स्टेट एमरजेंसी आपरेशन सेंटर की ओर से सोमवार को पांच बजे तक रिपोर्ट में यह जानकारी साझा की है। मंगलवार को राज्य के पांच जिलों में रेड अलर्ट रहेगा।

स्टेट एमरजेंसी आपरेशन सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार सुबह राज्य भर में कुल 49 सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही बारिश के कारण हुए भू-स्खलन और अन्य कारणों के चलते प्रभावित हुई थी। सडक़ों को बहाली के कार्य करते हुए संबंधित विभाग ने शाम पांच बजे तक सडक़ों 13 को यातायात के लिए बहाल कर दिया है, जबकि शेष 36 सडक़ों को खोलने का काम चला हुआ है। जिला चंबा में दस, कांगड़ा चार, कुल्लू सात, लाहुल-स्पीति एक, मंडी 11, शिमला चार और ऊना जिला में दो सडक़ें बंद है।

बंजार-लाहुल में ट्रांसफार्मर ठप

बंजार उपमंडल में चार और स्पीति में एक ट्रांसफार्मर बंद पड़ा हुआ है। हालांकि सुबह के वक्त बंद पड़े ट्रांसफार्मर का आंकड़ा राज्य भर में 60 था, लेकिन बिजली बोर्ड ने मुस्तैदी दिखाते हुए अधिकांश बंद पड़े ट्रांसफार्मर को ठीक कर बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया है। प्रदेश के चंबा जिला में बारिश के कारण पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई है। इनमें दुर्गम क्षेत्र तीसा में 40 और भटियात उपमंडल की तीन पानी की स्कीमों पर बारिश का असर पड़ा है और यहां पर आपूर्ति प्रभावित हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000