अगस्त में होगा विधानसभा का मानसून सत्र, कैबिनेट बैठक में चर्चा के बाद तय होगा शेड्यूल – भारत केसरी टीवी

अगस्त में होगा विधानसभा का मानसून सत्र, कैबिनेट बैठक में चर्चा के बाद तय होगा शेड्यूल

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ चीफ व्हिप का पद भरने की भी हो रही तैयारी

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त माह में हो सकता है। इसके लिए तैयारियां भी आरंभ होने की सूचना है। 20 जुलाई को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक प्रस्तावित है। लिहाजा माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा के बाद मानसून सत्र की घोषणा संभव है। बहरहाल अब सबकी निगाहें प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पर टिक गई है। जानकारी के अनुसार नियमों के तहत विधानसभा की वर्ष में 35 बैठकें करने होती है। इस वर्ष हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र दो चरणों में हुआ है और इस दौरान 16 बैठकें आयोजित की गई थी। विधानसभा के इतिहास में पहला मौका था, जब सत्र को दो चरणों में आयोजित किया गया। उधर, अब विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी तैयारियां शुरू होने की खबर है। बताया जा रहा है कि 20 जुलाई को होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में मानसून सत्र को लेकर चर्चा हो सकती है और इसके उपरांत इसकी औपचारिक घोषणा भी संभव है।

चर्चा है कि इस मर्तबा मानसून सत्र लंबा चल सकता है। इसके पीछे की वजह विधानसभा की निर्धारित बैठकों की संख्या पूरी करना है। सरकार चाहती है कि सदन में अधिक से अधिक सरकारी कामकाज निपटाया जाए। साथ ही विपक्ष को भी विभिन्न जनहित और प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का पर्याप्त अवसर मिल सके। वहीं मुख्यमंत्री प्रदेश मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर भी संकेत दे चुके है। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि मानसून सत्र के दौरान ही खाली चल रहे हिमाचल विधानसभा के उपाध्यक्ष और चीफ व्हिप के पदों को भरने की प्रक्रिया भी करवाई जाएगी। अब सभी की निगाहें 20 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000