सोलन में 31.93 ग्राम चिट्टा, नकदी और डिजिटल वेटिंग मशीन के साथ आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सोलन में 31.93 ग्राम चिट्टा, नकदी और डिजिटल वेटिंग मशीन के साथ आरोपी गिरफ्तार

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

दिनांक 18/19-06-2026 की मध्यरात्रि को जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्लीन क्षेत्र में एक युवक को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 31.93 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, ₹23,570/- की नकदी तथा एक डिजिटल वेटिंग मशीन (Digital Weighing Machine) बरामद की गई।

आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ गाठा, पुत्र स्वर्गीय श्री सतदेव, निवासी गाँव मझोटली, डाकघर एवं तहसील चौपाल, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, हाल निवासी धोबीघाट, तहसील एवं जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, आयु 50 वर्ष, के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस टीम द्वारा मौके पर विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर, सोलन में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 19-06-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसका 02 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त हुआ है। आरोपी से मामले के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। जाँच के दौरान आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल करने पर पाया गया कि वह पूर्व में भी चिट्टा तस्करी के मामलों में संलिप्त रहा है । उसके विरुद्ध पुलिस थाना सदर, सोलन में चिट्टा तस्करी के 02 मामले पूर्व से पंजीकृत हैं, जिनमें उसके कब्जे से कुल 36.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। मामले की जाँच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000