अग्निकांड में 13 लोग अभी भी लापता, जांच के लिए एसआईटी गठित, कंपनी प्रबंधक गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

अग्निकांड में 13 लोग अभी भी लापता, जांच के लिए एसआईटी गठित, कंपनी प्रबंधक गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के बद्दी में हिलटॉप स्थित परफ्यूम बनाने वाली अरोमा फैक्टरी में अभी भी आग शांत नहीं हुई है। शनिवार सुबह से आग को बुझाने का काम जारी रहा। रातभर भी आग बुझाने का काम चला रहा। वहीं, अग्निकांड प्रभावितों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। अपनों की राह ताक रहे परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। आग पूरी तरह से बुझने के बाद ही लापता लोगों को ढूंढने का अभियान चलेगा। डीजीपी संजय कुंडू भी घटनास्थल पर पहुंचे। कुंडू ने कहा कि आग अब काबू में लग रही है।  एनडीआरएफ की टीम इमारत की आंतरिक और बाहरी जांच करेगी। इसके बाद फॉरेंसिक टीम अंदर जाएगी और सबूत इकट्ठा करेगी। कहा कि मामले की विस्त़ृत जांच के लिए एसटीआई का गठन किया है।  एसटीआई टीम फिर घटना की जांच और निरीक्षण करेगी। कुंडू ने कहा कि शुक्रवार रात को प्लांट प्रंबंधक को गिरफ्तार किया और उसने स्वीकार किया कि घटना के समय इमारत के अंदर लगभग 85 लोग थे। इनमें से एक महिला की मौत हो गई। 30 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 13 लोग लापता थे, जिनमें से 4 लोग मिल गए हैं। अब केवल नौ लोग लापता हैं और उनका पता लगाने के लिए ऑपरेशन चल रहा है। कहा कि आज शाम तक घटना पर स्थिति स्पष्ट होगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000