वैट संशोधन अधिनियम 2026 कांग्रेस की आर्थिक विफलता का प्रमाण : त्रिलोक कपूर – भारत केसरी टीवी

वैट संशोधन अधिनियम 2026 कांग्रेस की आर्थिक विफलता का प्रमाण : त्रिलोक कपूर

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

पेट्रोल और डीजल पर नया उपकर लगाकर कांग्रेस सरकार ने जनता

पर थोपी महंगाई : त्रिलोक कपूर

 

अनाथ एवं विधवा उपकर के नाम पर प्रदेशवासियों की जेब पर डाका डाल रही सरकार

 

हिमाचल प्रदेश वैट संशोधन अधिनियम 2026 कांग्रेस सरकार की आर्थिक विफलता का प्रमाण

 

जनता को राहत देने में विफल कांग्रेस अब टैक्स और उपकरों से भर रही खजाना

 

शिमला, 14 मई 2026

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लाए गए “हिमाचल प्रदेश मूल्य परिवर्धित कर (संशोधन) अधिनियम, 2026” को पूरी तरह जनविरोधी बताते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर अतिरिक्त उपकर लगाकर प्रदेश की जनता पर महंगाई का नया बोझ डाल दिया है।

त्रिलोक कपूर ने कहा कि सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश वैट अधिनियम 2005 में संशोधन कर नई धारा 6-ए जोड़ी गई है, जिसके तहत पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर प्रथम बिक्री बिंदु पर प्रति लीटर ₹5 तक “अनाथ एवं विधवा उपकर” लगाने का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी आर्थिक विफलताओं को छुपाने के लिए अब नए-नए टैक्स और उपकर थोप रही है। चुनावों से पहले कांग्रेस ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज सरकार राहत देने के बजाय महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है।

त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहले बिजली के बिल बढ़ाए, पानी महंगा किया, स्टांप ड्यूटी बढ़ाई और अब पेट्रोल-डीजल पर नया उपकर लगाकर आम आदमी, किसानों, ट्रांसपोर्टरों और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल महंगे होने का सीधा असर परिवहन, खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने इस उपकर को “अनाथ एवं विधवा कल्याण” के नाम से जोड़ने का प्रयास किया है, लेकिन वास्तविकता यह है कि कांग्रेस सरकार जनता की भावनाओं का उपयोग कर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। भाजपा समाज कल्याण के पक्ष में है, लेकिन जनता पर करों का बोझ डालकर योजनाएं चलाना सरकार की विफल आर्थिक नीति को दर्शाता है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि दस्तावेज में स्पष्ट उल्लेख है कि उपकर से प्राप्त राशि “अनाथ एवं विधवा कल्याण निधि” में जमा की जाएगी, लेकिन कांग्रेस सरकार को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि पिछले ढाई वर्षों में जनता से वसूले गए टैक्स और बढ़े हुए राजस्व का उपयोग कहां किया गया। �

New Doc 05-14-2026 12.18.pdf

त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस सरकार “व्यवस्था परिवर्तन” का नारा देकर सत्ता में आई थी, लेकिन आज प्रदेश में केवल आर्थिक अव्यवस्था, बढ़ते कर और विकास कार्यों की बंदी दिखाई दे रही है। जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से पूरी तरह परेशान और निराश हो चुकी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000