अटल टनल के आसपास शुरू हुआ हिमपात। सोलंग से आगे सिर्फ़ फोर बाय फोर गाड़ियों को गुजरने की अनुमति – भारत केसरी टीवी

अटल टनल के आसपास शुरू हुआ हिमपात। सोलंग से आगे सिर्फ़ फोर बाय फोर गाड़ियों को गुजरने की अनुमति

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग दर्रा, पांगी सहित राज्य के अन्य उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। शुक्रवार सुबह अटल टनल रोहतांग और धुंधी इलाके में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। इस वजह से अटल टनल की ओर साधारण वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल इलाके में लगभग एक इंच बर्फबारी हुई है। लिहाजा सोलंगनाला से आगे सिर्फ फोर बाई फोर वाहन ही जा सके। अन्य वाहनों को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति नहीं है। लाहौल घाटी के कई इलाकों ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं, चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। बीती रात से यहां मौसम ने करवट बदली। बर्फबारी के बाद पांगी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं, राजधानी शिमला में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में हल्की धूप भी खिल रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000