वित्तीय चुनौतियों के बावजूद पेंशनरों के हित सुरक्षित रखेगी सरकार : CM सुक्खू – भारत केसरी टीवी

वित्तीय चुनौतियों के बावजूद पेंशनरों के हित सुरक्षित रखेगी सरकार : CM सुक्खू

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त कार्रवाई समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त कार्रवाई समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की और उन्हें समिति की मांगों का ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनकी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पेंशनरों और कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि राज्य के विकास में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी विभागाध्यक्षों को चतुर्थ श्रेणी पेंशनरों के लंबित एरियर चार दिन के भीतर जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पेंशनरों और कर्मचारियों के मेडिकल रिइम्बर्समेंट क्लेम भी चार दिन के भीतर निपटाने के आदेश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने पहले ही मंत्रिमंडल की बैठक में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल कर दी थी, जबकि केंद्र सरकार की ओर से यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लागू करने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में OPS जारी रखेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि OPS लागू करने पर केंद्र सरकार ने राज्य को मिलने वाली 1600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता रोक दी है। इसके अलावा वर्ष 1952 से मिलने वाली राजस्व घाटा अनुदान (RDG) भी बंद कर दी गई, जिससे राज्य को प्रतिवर्ष 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने इसे हिमाचल प्रदेश के लोगों के अधिकारों से वंचित करना बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार को राजस्व घाटा अनुदान के तहत 54,000 करोड़ रुपये और GST मुआवजे के रूप में 16,000 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि वर्तमान सरकार को केवल 17,000 करोड़ रुपये का RDG मिला है, जो चार गुना कम है। इसके बावजूद राज्य सरकार पेंशनरों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000