प्रधानमंत्री सडक़ योजना में बेहतर कार्यों पर हिमाचल प्रदेश को अवार्ड, PMGSY में 18 राज्यों में हुआ चयन – भारत केसरी टीवी

प्रधानमंत्री सडक़ योजना में बेहतर कार्यों पर हिमाचल प्रदेश को अवार्ड, PMGSY में 18 राज्यों में हुआ चयन

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

कल मध्य प्रदेश के सीहोर में समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री देंगे सम्मान मुख्य अभियंता करेंगी शिरकत पीएमजीएसवाई में 18 राज्यों में चयन

प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना में बेहतरीन कार्य के लिए हिमाचल को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का खिताब मिला है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय देश के कुल 18 राज्यों को इस श्रेणी में रखा है, जिसमें हिमाचल प्रदेश को भी शामिल किया है। लिहाजा नौ मई को मध्य प्रदेश में होने जा रहे समारोह में हिमाचल प्रदेश की तरफ से प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना की मुख्य अभियंता अनिता कथूरिया इस सम्मान को हासिल करेंगी। हालांकि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी इस समारोह में शामिल होने का न्यौता केंद्रीय मंत्रालय की ओर से भेजा गया है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के 25 वर्ष पूरे होने पर मध्य प्रदेश के सीहोर में समारोह का आयोजन केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित किया जा रहा है। योजना के अढ़ाई दशक पूरे होने पर इसमें बेहतरीन कार्य करने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मंत्रालय ने चयन किया है, जिसमें चयनित 18 राज्यों में हिमाचल को भी बेस्ट परफॉरर्मिंग स्टेट में शामिल किया गया है। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में बेहतरीन सडक़ कनेक्टिविटी, निर्माण गुणवत्ता और समयबद्ध कार्यों के लिए राज्य को यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000