केंद्र सरकार ने छीना हिमाचल का हक, CM ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप, जानिए क्या कहा – भारत केसरी टीवी

केंद्र सरकार ने छीना हिमाचल का हक, CM ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप, जानिए क्या कहा

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

सीएम सुक्खू ने मोदी सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का भी लगाया आरोप

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को धर्मशाला में आयोजित नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों और उप-प्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह में कई ऐलान किए। इस भव्य समारोह के मंच से मुख्यमंत्री ने जहां एक ओर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति पर अहम ऐलान किए, वहीं दूसरी ओर केंद्र की भाजपा सरकार पर प्रदेश की अनदेखी और युवाओं के रोजगार से खिलवाड़ करने का तीखा आरोप लगाया। मुख्यमंत्री के इस कड़े रुख ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य सरकार अपने हकों और जनहित के मुद्दों पर आक्रामक रूप अपना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में पदों को भरने की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने एक बड़ी खुशखबरी दी।

उन्होंने सीबीएसई शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया का जिक्र करते हुए स्पष्ट किया कि स्कूलों में अंग्रेजी और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की नियुक्तियां पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। छात्रों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए जीव विज्ञान भौतिक विज्ञान सहित अन्य सभी शेष विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी इसी माह यानी जून के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू विपक्षी दल भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है

आरडीजी बंद कर दी

सीएम ने हिमाचल प्रदेश के साथ भेदभाव करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को मिलने वाली आरडीजी पूरी तरह से बंद कर दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000