धर्मपुर में खनन माफिया पर कांग्रेस सरकार मौन—राकेश जमवाल का तीखा प्रहार – भारत केसरी टीवी

धर्मपुर में खनन माफिया पर कांग्रेस सरकार मौन—राकेश जमवाल का तीखा प्रहार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

धर्मपुर में खनन माफिया पर कांग्रेस सरकार मौन—राकेश जमवाल का तीखा प्रहार

 

“माफिया राज चरम पर, सैकड़ों बीघा भूमि व पेयजल योजनाएं प्रभावित”—राकेश जमवाल

 

शिमला।

धर्मपुर क्षेत्र में अवैध खनन से खेत-खलिहानों और पेयजल योजनाओं को हो रहे भारी नुकसान पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खनन माफिया बेखौफ होकर प्राकृतिक संसाधनों की लूट कर रहा है, जबकि सरकार पूरी तरह मौन बनी हुई है।

राकेश जमवाल ने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में 200 से अधिक बीघा कृषि भूमि प्रभावित हुई है, वहीं दो प्रमुख खड्डों से लगातार अवैध खनन कर खनिज संपदा की लूट जारी है। इसके अलावा, कम से कम 4 से 5 पेयजल योजनाएं सीधे तौर पर प्रभावित हुई हैं, जिससे हजारों लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यह मामला नया नहीं है। “मैंने स्वयं विधानसभा में कई बार अवैध खनन का मुद्दा उठाया, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। यह सरकार की नीयत और नीति दोनों पर सवाल खड़े करता है,” जमवाल ने कहा।

जमवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में खनन माफिया को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। “स्थिति यह है कि रात के समय दर्जनों ट्रैक्टर और टिप्पर अवैध खनन में लगे रहते हैं, और संबंधित विभाग पूरी तरह निष्क्रिय नजर आते हैं। यह साफ संकेत है कि माफिया को ऊपर से संरक्षण मिल रहा है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने आगे कहा कि माननीय उच्च न्यायालय की टिप्पणियों को भी नजरअंदाज किया जा रहा है, जो बेहद गंभीर विषय है। “जब न्यायालय तक को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है और फिर भी सरकार कार्रवाई नहीं कर रही, तो यह प्रशासनिक विफलता का स्पष्ट प्रमाण है,” उन्होंने जोड़ा।

राकेश जमवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में “माफिया राज” खुलकर सामने आ रहा है और आम जनता, किसान और स्थानीय लोग इसके सबसे बड़े पीड़ित हैं। “खेती योग्य भूमि बर्बाद हो रही है, जल स्रोत सूख रहे हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने सरकार से मांग की कि अवैध खनन पर तुरंत प्रभाव से सख्त कार्रवाई की जाए, दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़े कानूनी कदम उठाए जाएं और प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास एवं संरक्षण कार्य शुरू किया जाए।

अंत में जमवाल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो भाजपा इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन करेगी और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000