किशाऊ डैम समझौते में भाजपा करती हिमाचल का बड़ा नुकसान, हमने बचाए प्रदेश के हित : मुख्यमंत्री सुक्खू – भारत केसरी टीवी

किशाऊ डैम समझौते में भाजपा करती हिमाचल का बड़ा नुकसान, हमने बचाए प्रदेश के हित : मुख्यमंत्री सुक्खू

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

शिमला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यदि प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो किशाऊ डैम परियोजना में हिमाचल प्रदेश के हितों से समझौता कर लिया जाता। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पुराने समझौते को स्वीकार कर लेती, जिससे राज्य को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता। लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2023 में पुराने समझौते को खारिज कर प्रदेश के हितों की मजबूती से पैरवी की। इसके परिणामस्वरूप संशोधित समझौते के तहत हिमाचल को हर वर्ष लगभग 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी।

 

शिमला में आयोजित ‘ज़ी मीडिया समृद्धि संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार “व्यवस्था परिवर्तन” के संकल्प को धरातल पर उतार रही है। अनाथ बच्चों, विधवाओं, एकल महिलाओं, मेधावी विद्यार्थियों और अन्य जरूरतमंद वर्गों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गई हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान पूरी तरह क्षतिग्रस्त घरों के लिए राहत राशि 1.30 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दी गई है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि केंद्र से मिलने वाली राजस्व घाटा अनुदान (RDG) में हर वर्ष लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की कटौती के बावजूद राज्य सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हिमाचल के हितों की अनदेखी कर रही है। प्रधानमंत्री द्वारा कांगड़ा दौरे के दौरान घोषित 1,500 करोड़ रुपये की आपदा राहत राशि अभी तक राज्य को नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा के चारों सांसदों ने भी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से सामूहिक रूप से कोई आग्रह नहीं किया।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अपनी ओर से 51 लाख रुपये दान किए हैं। इसके अलावा, कोविड-19 महामारी के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में भी उन्होंने राज्य को 35 लाख रुपये का सहयोग दिया था।

 

एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनावों से पहले राजनीतिक लाभ के लिए ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कई गुटों में बंटी हुई है और प्रदेश की जनता का उस पर से विश्वास उठ चुका है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य कर रही है तथा पिछले साढ़े तीन वर्षों में उनके मंत्रिमंडल पर किसी प्रकार का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।

 

इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000