राजस्व मंत्री ने खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति पूह की बैठक में की शिरकत – भारत केसरी टीवी

राजस्व मंत्री ने खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति पूह की बैठक में की शिरकत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

ऽ पूह उपमंडल में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Advertisement

राजस्व मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने आज अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह के सम्मेलन कक्ष में खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति पूह की बैठक की अध्यक्षता की।

कैबिनेट मंत्री ने रारंग पंचायत में ट्रांसफार्मर स्तरोन्नत करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सके। इसके अतिरिक्त, पूह उपमंडल में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके तथा होजो नाला से उठाऊ सिंचाई परियोजना के कार्य का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कानम, स्पीलो, नागरिक अस्पताल चांगो में चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मियो की नियुक्ति तथा लैब स्टाफ की नियुक्ति पर विस्तृत चर्चा की गई तथा कैबिनेट मंत्री ने चरणबद्ध तरीके से इन मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त बैठक में नमज्ञा पंचायत में नियमित विद्युत आपूर्ति, लियो पंचायत में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, सुन्नम सम्पर्क सड़क निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा उचित जल निकासी पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया तथा राजस्व मंत्री ने आवश्यक दिशा-निर्देश सबंधित अधिकारीयों को दिए ताकि विकास कार्यो में कोई अतिव्यापी उत्पन्न न हो ।

पूह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम नेगी ने पूह खण्ड में वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत दावो पर विस्तृत चर्चा की और उन सामुदायिक दावो पर दर्ज आपत्तियों का विस्तृत ब्यौरा जिला प्रशासन से मांगा।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविन्द्र सिंह ठाकुर ने बैठक का संचालन किया तथा विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी कैबिनेट मंत्री को दी।

इस अवसर पर ए.पी.एम.सी शिमला-किन्नौर के निदेशक प्रेम नेगी, तहसीलदार पूह भीम सिंह नेगी, खंड विकास अधिकारी पूह इंदर सिंह नेगी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत टाशी छोडुप नेगी, अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति विभाग पूह मण्डल बाल कृष्ण कौंडल, लोक निर्माण विभाग अधिशाषी अभियन्ता ललित जरयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000