प्राइमरी स्कूलों में अब नहीं होगी शिक्षकों की कमी, शिक्षा विभाग सख्त—प्रिंसिपलों पर तय हुई जिम्मेदारी – भारत केसरी टीवी

प्राइमरी स्कूलों में अब नहीं होगी शिक्षकों की कमी, शिक्षा विभाग सख्त—प्रिंसिपलों पर तय हुई जिम्मेदारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। निदेशालय स्कूल शिक्षा, शिमला द्वारा जारी नए निर्देशों के तहत अब राज्य के किसी भी प्राथमिक स्कूल को बिना शिक्षक के नहीं रहने दिया जाएगा। इसके लिए कॉम्प्लेक्स स्कूल प्रिंसीपलों की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से तय कर दी गई है। विभाग के अनुसार, पहले जारी दिशानिर्देशों के बावजूद कई प्राथमिक विद्यालय बिना शिक्षक चल रहे हैं, जबकि कुछ स्कूलों में अधिक नामांकन के बावजूद केवल एक ही शिक्षक तैनात है।

Advertisement

साथ ही यह भी पाया गया कि अधिकतर मामलों में केवल जेबीटी शिक्षकों को ही डेपुटेशन पर भेजा जा रहा है, जबकि सी एंड वी, टीजीटी और लेक्चरर कैडर के शिक्षकों का पर्याप्त उपयोग नहीं हो रहा। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि राज्य में छात्र शिक्षक अनुपात देश में बेहतर स्थिति में है। प्राथमिक स्तर पर 12, मिडिल में सात, हाई में आठ और सीनियर सेकेंडरी में 11 इसके बावजूद स्कूलों में शिक्षक की कमी प्रबंधन की कमजोरी को दर्शाती है।

शिक्षा विभाग ने जिला उपनिदेशकों को निर्देश दिए हैं कि वे जरूरत के अनुसार शिक्षकों के स्थानांतरण और तैनाती के प्रस्ताव भेजें, जबकि निरीक्षण टीमों को अनुपालन की स्थिति अपनी रिपोर्ट में दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

तय की प्राथमिकता

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्राथमिक स्कूल में एक दिन के लिए भी शिक्षक की कमी नहीं होनी चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000