अधिकारियों के हाथों की कठपुतली बन चुकी है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर – भारत केसरी टीवी

अधिकारियों के हाथों की कठपुतली बन चुकी है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*अधिकारियों के हाथों की कठपुतली बन चुके हैं सुक्खू*

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अधिकारियों के हाथों की कठपुतली बन चुके हैं और पूरी तरह से कंप्रोमाइज्ड हैं। ये बातें मंगलवार को मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहीं। जयराम ठाकुर ने वर्तमान कार्यवाहक मुख्य सचिव को स्थायी नियुक्ति दिए जाने के फैसले की निंदा की और कहा कि जिस अधिकारी की नियुक्ति को माननीय उच्च न्यायालय में जनहित याचिका के जरिए चुनौती दी गई है और जहां कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया है, ऐसे संवेदनशील समय में उसी अधिकारी को स्थायी सीएस बनाना सरकार की नीयत पर बड़े सवाल खड़े करता है। जयराम ने आरोप लगाया कि इस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 3 एफआईआर दर्ज हैं और चेस्टर हिल बेनामी संपत्ति मामले में भी इनका नाम आ चुका है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कार्रवाई करने की बजाय मुख्यमंत्री उन्हें संरक्षण दे रहे हैं, जिससे साफ है कि कांग्रेसी नेताओं और मित्र मंडली के कुछ गहरे राज इन अधिकारियों के पास दबे हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री इतने बेबस हैं कि वे भ्रष्ट अधिकारियों को पुरस्कृत कर रहे हैं और उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद भी सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति देने की फिराक में हैं। जिन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, उन्हीं अधिकारियों से मुख्यमंत्री आज घिरे हुए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000