108 Ambulance Service कर्मियों की 6 दिन की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी प्रभावित – भारत केसरी टीवी

108 Ambulance Service कर्मियों की 6 दिन की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी प्रभावित

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

लंबित मांगों को लेकर फिर से स्ट्राइक का किया ऐलान, पांच से 11 अप्रैल तक शिमला में कंपनी दफ्तर के सामने हड़ताल पर बैठेंगे मुलाजिम

Advertisement

 

 

हिमाचल प्रदेश में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर से छह दिनों ही हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। पांच से 11 अप्रैल तक सभी कर्मचारी छह दिनों तक मुख्य कार्यालय शिमला में दिन-रात हड़ताल पर रहेंगे। इस संबंध में कर्मियों की यूनियन ने प्रबंधन को लिखित सूचना सौंप दी है, जिससे आने वाले समय में आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। 102 व 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन (संबंधित सीटू) के जिला कांगड़ा अध्यक्ष प्रशांत ने बताया कि कर्मियों ने अपने नोटिस में मेडसवान फाउंडेशन तथा जीवीके ईएमआरआई के प्रबंधन के समक्ष कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं।

 

इनमें सेवा की निरंतरता और वरिष्ठता से जुड़े मामलों को प्रमुखता से रखा गया है। उन्होंने कहा कि यूनियन की मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे कर्मियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह सामूहिक रूप से हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। हड़ताल होने की स्थिति में प्रदेश की 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं बाधित हो सकती हैं, जिससे मरीजों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, प्रबंधन की ओर से अभी तक इस विषय पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ऐसे में अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन और प्रबंधन इस मामले का समाधान किस प्रकार निकालते हैं, ताकि आम जनता को परेशानी न हो।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000