भगवान शिव कथा आयोजन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह,घर घर पहुँचाय जा रहे निमंत्रण* – भारत केसरी टीवी

भगवान शिव कथा आयोजन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह,घर घर पहुँचाय जा रहे निमंत्रण*

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आगामी 29 जून से 5 जुलाई तक भगवान शिव कथा का आयोजन क्योंथल बैंकट हॉल,खलीनी,शिमला में किया जा रहा है। कथा के संदर्भ में संस्थान द्वारा एक बैठक की गई जिसमें कथा की तैयारी को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। स्वामी धीरानंद जी ने जानकारी देते हुए बताया की भगवान शिव कथा का वाचन करने के लिए दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य डॉ सर्वेश्वर जी संत समाज के साथ शिमला पधार रहे हैं।

शिमला के गणमान्य जनों को कथा का निमंत्रण विशेष रूप से पहुंचाया गया है। धार्मिक,राजनीतिक,प्रशासनिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए लोग कथा में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। भगवान शिव कथा को लेकर प्रभु भक्तों में विशेष रूप से उत्साह है सेवादार घर घर जाकर कार्ड वितरित कर रहे हैं।साध्वी गार्गी भारती जी ने बताया की कथा के उपलक्ष में कम्युनिटी हॉल,सेक्टर 2, न्यू

शिमला से भव्य मंगल कलश यात्रा 29 जून को सुबह 10 बजे निकाली जाएगी जिसमें सैकड़ो सौभाग्यवती महिलाएं हिस्सा लेंगी। बैठक में रामेश्वर ठाकुर,कमल कुमार,जनक भट्टी,एडवोकेट राजेंद्र शर्मा,डॉक्टर अमविंदर,अजय शर्मा,रणजीत बंसल, दीपक शर्मा, हरीश शर्मा आदि उपस्थित रहे। भगवान शिव कथा में प्रतिदिन भंडारे का प्रबन्ध भी किया जायेगा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000