Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog का बड़ा अपडेट: ग्रुप इंस्ट्रक्टर का फाइनल रिजल्ट जारी, 12 चयनित – भारत केसरी टीवी

Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog का बड़ा अपडेट: ग्रुप इंस्ट्रक्टर का फाइनल रिजल्ट जारी, 12 चयनित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

ग्रुप इंस्ट्रक्टर का फाइनल रिजल्ट आउट, मैरिट आधार पर 12 अभ्यर्थी सिलेक्ट

Advertisement

मैरिट आधार पर 12 अभ्यर्थी सिलेक्ट, पांच फरवरी को हुई थी डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Advertisement

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने बुधवार को पोस्ट कोड 24001 के तहत भरे जाने वाले ग्रुप इंस्ट्रक्टर (डायरेक्टर टेक्निकल एजुकेशन वोकेशनल एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग) के 12 पदों का फाइनल रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया। सिलेक्ट हुए अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए जाएंगे। इनकी लिस्ट आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। बता दें कि आयोग ने मार्च, 2024 में ग्रुप इंस्ट्रक्टर के 12 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। आयोग के पास पहुंचे आवेदनों में से 1559 अभ्यर्थियों को सीबीटी एग्जाम के लिए बुलाया गया था। 17 नवंबर, 2025 को करवाए गए सीबीटी एग्जाम में 946 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी थी, जबकि 613 अनुपस्थित रहे थे।

परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों में से मेरिट के आधार पर 39 अभ्यर्थियों को सिलेक्ट किया गया है, जिनकी डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन 5 फरवरी, 2026 को की गई थी। ग्रुप इंस्ट्रक्टर के 12 पदों में 6 पद जनरल (अनरिजवर्ड) के, 2 ओबीसी (अनरिजवर्ड), 2 एससी (अनरिजवर्ड), 1 एससी बीपीएल का और एक एसटी (अनरिजवर्ड) का भरा गया है। राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन के अनुसार परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी. जीओवी.इन पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है।

इनकी किस्मत का खुला पिटारा

रोल नंबर 24001000121, 24001000184, 24001000235, 24001000374, 24001000396, 24001000858, 24001001089, 24001001093, 24001001420, 24001001498, 24001001522, 24001001553

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000