जयराम का तंज, झूठा निकला ठूंजा साल की नौकरी का वादा – भारत केसरी टीवी

जयराम का तंज, झूठा निकला ठूंजा साल की नौकरी का वादा

मदन शर्मा

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य की कांगे्रस सरकार हर दिन युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जब प्रदेश के युवाओं से वोट लेने की बारी थी, तब ठूंजा साल की पक्की नौकरी देने की कसमें खाई जा रही थीं और अब झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने के बाद नई-नई तरह की नौकरियां निकाली जा रही हैं। अब सरकार द्वारा अधिसूचित एंगेजमेंट पॉलिसी-2026 में प्रावधान किया गया है कि आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और फार्मेसी संस्थानों में अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। सरकार द्वारा अधिसूचित एंगेजमेंट पॉलिसी-2026 प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ एक भद्दा मजाक है। उन्होंने कहा कि सुक्खू प्रदेश के संसाधन लुटाकर प्रदेश के भविष्य को एडहॉक की तरफ धकेल रहे हैं। चीफ सेक्रेटरी से लेकर डीजीपी सब अस्थाई हैं। इसी तर्ज पर मुख्यमंत्री अब पूरे प्रदेश को चलाना चाहते हैं।

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह व्यवस्था न प्रदेश के हित में है, न युवाओं के हित में और न ही शिक्षा व्यवस्था के हित में। इसी तरह सरकार ने सीबीएसई स्कूलों में भी इसी तरह की भर्तियां की हैं, जहां पांच साल बाद युवाओं का क्या होगा, सरकार को नहीं पता। उन्हें 12 महीने के बजाय 11 महीने का ही वेतन मिल रहा है। तकनीकी संस्थानों में भी पांच साल के लिए शिक्षकों की भर्ती के फैसले को सरकार वापस ले। जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यावसायिक दक्षता प्रदान करके ही प्रदेश में लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम तेज की जा सकती है, लेकिन सरकार उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षकों की भर्ती के नाम पर ही मजाक कर रही है। अब पक्की नौकरियां देने की कसमें खाने वाले लोग गायब हैं।

Advertisement

सेना के सम्मान में प्रदर्शन कर रहे लोगों से दुव्र्यवहार

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सेना के सम्मान में शिमला में प्रदर्शन कर रहे आम लोगों पर पुलिस द्वारा बर्बरता करने की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। एक तरफ संवैधानिक संस्थाओं के कार्यालयों में तोडफ़ोड़ और आग लगाने की धमकी देने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संरक्षण दिया जा रहा है, तो दूसरी तरफ सेना के अपमान के खिलाफ हुए प्रदर्शन का दमन किया जा रहा है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार है। इसे सरकार छीन नहीं सकती।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000