एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू – भारत केसरी टीवी

एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

एचआरटीसी के बेड़े में नई 350 डीजल बसें शामिल होंगी। इन बसों की खरीद के बाद निगम में बसों की कमी पूरी होगी। रूटों पर खराब हो रही डीजल बसों की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा। निगम प्रबंधन ने 350 डीजल बस की खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इन 350 डीजल बस खरीद में 100 मिनी-मिडी और 250 साधारण बसों की खरीद होगी। इन बसों की कीमत करीब 115 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए निगम ने नई बसों की खरीद प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। 100 मिनी-मिडी डीजल बसों की खरीद पर करीब 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Advertisement

इसके लिए राज्य सरकार की ओर से निगम को स्पैशल असिस्टैंस टू स्टेटस फॉर कैपिटल इन्वैस्टमैंट (एसएएससीआई) योजना के तहत 10 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं, जबकि 10 करोड़ रुपए के ऋण को भी मंजूरी दी गई है। इसी तरह 250 साधारण डीजल बसों की खरीद पर करीब 95 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनके लिए राज्य सरकार ने निगम को 95 करोड़ रुपए के ऋण की मंजूरी दी है।

Advertisement

4 दिसम्बर को जमा होंगी निविदाएं

बसों की खरीद के लिए निगम की ओर से 31 मार्च को ई-निविदा जारी कर दी गई थी। अब दोनों श्रेणियों की बसों के लिए बोली जमा करवाने की अंतिम तिथि 4 दिसम्बर निर्धारित की गई है। इसके बाद निविदा प्रक्रिया के अगले चरण पूरे किए जाएंगे। 100 बसें बसें इनमें मिनी-मिडी होंगी। 250 डीजल बसों में 47 सीटर होंगी या फिर 37 सीटर इस पर भी अंतिम मोहर लगनी बाकी है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000