माय भारत पोर्टल पर युवाओं के अधिकतम पंजीकरण के लिए समन्वित प्रयास करें सभी विभाग-उपायुक्त मुकेश रेपसवाल – भारत केसरी टीवी

माय भारत पोर्टल पर युवाओं के अधिकतम पंजीकरण के लिए समन्वित प्रयास करें सभी विभाग-उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

जिले में माय भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण को गति देने तथा इंटेंसिव रजिस्ट्रेशन ड्राइव को सफल बनाने के उद्देश्य से आज उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर जिले के अधिक से अधिक पात्र युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि माय भारत युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि विद्यालयों, महाविद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, कौशल विकास केंद्रों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से प्रत्येक पात्र युवा तक इस अभियान की जानकारी पहुंचाई जाए तथा अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करें, ताकि जिले का कोई भी पात्र युवा इस अवसर से वंचित न रहे।

 

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी राहुल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि माय भारत पोर्टल की कार्यप्रणाली एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह मंच युवाओं को स्वयंसेवा, कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता के विकास, सामाजिक गतिविधियों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा और क्षमता का बेहतर उपयोग करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दे सकते हैं।

 

उन्होंने सभी विभागों से अपने-अपने स्तर पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया, जिससे जिले में संचालित इंटेंसिव रजिस्ट्रेशन ड्राइव को अपेक्षित सफलता मिल सके।

 

बैठक में उप निदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (चिकित्सा) डॉ हरित पुरी, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उ

पस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000