Punjab DM सुसाइड केस में बड़ा मोड़: पूर्व मंत्री Laljit Singh Bhullar व पिता पर FIR, गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा परिवार, विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन – भारत केसरी टीवी

Punjab DM सुसाइड केस में बड़ा मोड़: पूर्व मंत्री Laljit Singh Bhullar व पिता पर FIR, गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा परिवार, विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

डीएम सुसाइड केस : पूर्व आप मंत्री-पिता पर FIR, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा परिवार, विपक्ष का प्रदर्शन

Advertisement

पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में उनका परिवार आप सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी पर अड़ गया है। रंधावा की सरकारी टीचर पत्नी उपिंदर कौर ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पत्नी उपिंदर ने कहा कि हमें धमकी मिल रही थी, इसलिए बच्चे मामा के घर भेज दिए। मैं भी स्कूल की ड्यूटी से मायके जाती थी। वहीं रंधावा की मां ने कहा कि झाड़ू वाले मेरे बेटे को खा गए। इन्होंने मेरे घर में ही झाड़ू फेर दिया। इससे पहले शनिवार आधी रात को पुलिस ने अमृतसर के रणजीत एवेन्यू थाने में पूर्व मंत्री भुल्लर, उनके पिता और पीए दिलबाग पर सुसाइड के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। इसमें दिए बयान में पत्नी ने कहा कि भुल्लर ने पति को धमकाया कि गैंगस्टर मेरे पाले हुए हैं।

तेरे पूरे परिवार को खत्म करने के लिए एक इशारा ही काफी है। अगर तू मेरे नियमों को नहीं मान सकता तो तुझे जिंदा रहने का हक नहीं, तू जहर खा ले। इसके बाद पति ने शनिवार (21 मार्च) की सुबह सुसाइड किया था। वहीं, चंडीगढ़ में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं व वर्करों ने प्रदर्शन किया। प्रोटेस्ट शुरू होते ही वर्करों ने बैरिकेडिंग तोड़ डाले। इसके बाद पुलिस से उनकी धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर उन्हें पीछे हटाया। इसके बाद कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। इस पूरे मामले में आप सरकार ने भुल्लर से तुरंत इस्तीफा लेकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की थी, लेकिन परिवार के एफआईआर पर अडऩे और विरोधियों के एकजुट होने के बाद केस दर्ज करना पड़ा।

सीएम मान बोले, कानून सबके लिए एक

उधर, भुल्लर के इस्तीफे पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस नीति है। यह हमारा पहला मामला नहीं है। हमारी पार्टी ने पहले भी ऐसे कदम उठाए हैं। अगर कोई कुछ गलत करता है और किसी को अपनी जान लेने पर मजबूर करता है, तो यह जांच का विषय है। लेकिन चाहे वह हमारा मंत्री हो या कोई और, कानून सबके लिए एक जैसा है। कानून अपना काम कर रहा है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000