हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में बढ़ीं अत्याधुनिक सुविधाएं, IGMC में रोबोटिक सर्जरी शुरू – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में बढ़ीं अत्याधुनिक सुविधाएं, IGMC में रोबोटिक सर्जरी शुरू

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश के मरीजों को राज्य के भीतर ही मिल रही विश्वस्तरीय रोबोटिक सर्जरी सुविधा: मुख्यमंत्री

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी), शिमला में 28.44 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित रोबोटिक सर्जरी सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिमला जिले के चामियाना, कांगड़ा जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा और मंडी जिले के श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक में अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी सुविधाएं शुरू होने के बाद अब यह सुविधा आईजीएमसी शिमला में भी उपलब्ध हो गई है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सुविधा से जनरल सर्जरी, गैस्ट्रो सर्जरी, ऑन्कोलॉजी और गायनेकोलॉजी जैसे क्षेत्रों में अत्याधुनिक और कम चीरे वाली सर्जरी को मजबूती मिलेगी। इससे प्रदेश के मरीजों को अपने ही राज्य में उच्च स्तरीय और सटीक उपचार की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अब विश्वस्तरीय रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मिल रही है, जो उत्तर भारत में अपनी तरह की पहली पहल है। उन्होंने बताया कि अगले एक महीने में हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भी रोबोटिक सर्जरी मशीन स्थापित की जाएगी। साथ ही सरकार दूरदराज क्षेत्रों के प्रमुख अस्पतालों, जैसे कुल्लू, में भी यह सुविधा शुरू करने पर विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए धन की कोई कमी नहीं है और सरकार आम लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दे रही है। आईजीएमसी शिमला, चामियाना और टांडा मेडिकल कॉलेज में आधुनिक मेडिकल लैब स्थापित की जा रही हैं। आईजीएमसी में 3-टेस्ला एमआरआई मशीन भी स्थापित की जा चुकी है, जिससे मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि रोबोटिक सर्जरी के लिए विशेष वार्ड लेने वाले मरीजों से 50 हजार रुपये और सामान्य वार्ड वाले मरीजों से 30 हजार रुपये शुल्क लिया जाएगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक हरीश जनारथा, स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000