राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने IGMC शिमला के बाल चिकित्सा वार्ड के लिए बांटे 40 कंबल – भारत केसरी टीवी

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने IGMC शिमला के बाल चिकित्सा वार्ड के लिए बांटे 40 कंबल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

शिमला,  राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने आज लोक भवन की ओर से हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC), शिमला के बाल चिकित्सा वार्ड के लिए 40 कंबल वितरित किए।

 

आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव और बाल शल्य चिकित्सा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. कमल कांत शर्मा ने अस्पताल की ओर से कंबल प्राप्त किए।

 

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मानवता की सेवा करना और जरूरतमंदों की सहायता करना रेडक्रॉस आंदोलन की मूल भावना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की छोटी लेकिन सार्थक पहल अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों, विशेषकर बच्चों और उनके परिवारों को सुविधा और सम्मान का एहसास कराती हैं।

 

कविंदर गुप्ता ने कहा कि चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण उपचार के साथ-साथ संवेदनशील और सहयोगपूर्ण वातावरण की भी जरूरत होती है। उन्होंने अस्पतालों और समाज के कमजोर वर्गों तक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के प्रयासों की सराहना की।

 

राज्यपाल ने कहा कि आईजीएमसी हिमाचल प्रदेश के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे प्रदेश से आने वाले लोगों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। उन्होंने मरीजों को चिकित्सा उपचार के अलावा आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाने के लिए रेडक्रॉस सोसायटी, स्वास्थ्य संस्थानों और अन्य हितधारकों के बीच निरंतर सहयोग पर जोर दिया।

 

उन्होंने आपातकालीन और कठिन परिस्थितियों के दौरान मानवीय सेवाओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया तथा व्यक्तियों और संस्थाओं से मरीजों और जरूरतमंदों के कल्याण से जुड़ी पहलों में योगदान देने का आह्वान किया।

 

राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि इस तरह की पहल समाज में सामाजिक सेवा के प्रति अधिक जनभागीदारी को प्रेरित करेंगी और करुणा व आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करेंगी।

 

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000