सोलन न्यूज : परवाणू पुलिस ने बद्दी से पकड़ा भगोड़ा अपराधी – भारत केसरी टीवी

सोलन न्यूज : परवाणू पुलिस ने बद्दी से पकड़ा भगोड़ा अपराधी

सोलन। भगौड़े अपराधियों को पकड़ने के लिये पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में 28 नवंबर को को परवाणू थाने की पुलिस ने भगोड़े अपराधी को बद्दी से गिरफ्तार किया है। उस पर सीमेंट के 50 बैग चोरी करने का आरोप था। वह अदालत से लगातार अनु​पस्थित चल रहा था।

Advertisement

सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार परवाणू पुलिस थाने की टीम ने बद्दी से कसौली के कोटबेजा निवासी मनोहर लाल को गिरफ्तार किया है। वह वर्ष 2020 में पुलिस थाना परवाणू के एक चोरी के मामले में वांछित था। उस पर 50 बैग सीमेन्ट चोरी करने का आरोप था। उक्त मामले में आरोपी कोर्ट ट्रायल के दौरान न्यायालय द्वारा बार- बार बुलाने के बावजूद भी न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था।

Advertisement

Advertisement

जिस कारण उसे न्यायालय इसी वर्ष 25 जून को भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया था । इसके बाद से ही मनोहर लाल अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस द्वारा उसे पकड़ने के लिए लगातार उसके पीछे थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है । आज उसे अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000