1030 करोड़ का लोन लेगी हिमाचल सरकार | 4 मार्च को खाते में आएगा पैसा | Salary-Pension पर बड़ा अपडेट – भारत केसरी टीवी

1030 करोड़ का लोन लेगी हिमाचल सरकार | 4 मार्च को खाते में आएगा पैसा | Salary-Pension पर बड़ा अपडेट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*1030 करोड़ का लोन लेगी सरकार, चार मार्च को हिमाचल सरकार के खाते में आ जाएगा पैसा*

Advertisement

हिमाचल सरकार ने इस वित्त वर्ष के खत्म होने से पहले 1030 करोड़ रुपये का लोन नोटिफाई किया है। यह ऋण 20 साल की अवधि के लिए लिया जा रहा है और मार्च, 2046 में वापस अदा करना होगा। राज्य सरकार के सामने वित्त वर्ष का आखिरी महीना होने के कारण मार्च माह में कई खर्चे हैं।

Advertisement

ट्रेजरी क्लीयरेंस भी इसी का एक हिस्सा है। इसलिए भारत सरकार की अनुमति से ट्रेजरी के बैलेंस को बनाते हुए यह ऋण लिया जा रहा है। लोन की नोटिफिकेशन के अनुसार चार मार्च को आरबीआई के माध्यम से होने वाले नीलामी में इस पर फैसला होगा और इसी दिन यह पैसा राज्य सरकार के खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। इससे पहले पहली मार्च को राज्य सरकार को सैलरी और पेंशन के लिए करीब 2000 करोड़ का भुगतान करना है।

कई केंद्रीय स्कीमों में स्टेट का शेयर और बाह्य वित्त पोषित स्कीमों में राज्य के हिस्से के तौर पर भी भुगतान 31 मार्च से पहले होता है। इस बार लोन रिपेमेंट के तौर पर भी राज्य सरकार को 1800 करोड़ का भुगतान मार्च के महीने में ही करना है। इन सब खर्चों को चलाने के लिए 1030 करोड़ का ऋण लेने का निर्णय हुआ है। इस डिवेलपमेंट प्रोग्राम को चलाए रखने के लिए लोन लिया जा रहा है।

क्लास-फोर कर्मियों के एरियर के पूरे बिल मांगे
वित्त विभाग ने सभी विभागों के निदेशकों को निर्देश जारी किए हैं कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के मामले में 2016 के बाद रिटायर सभी कर्मचारियों के एरियर के भुगतान के लिए कंप्लीट बिल बनाकर दिए जाएं। वित्त विभाग ने 27 जनवरी, 2026 को इस बारे में निर्देश दिए थे,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000