India national cricket team का कोलंबो में धमाका, Pakistan national cricket team पर 61 रन की ऐतिहासिक जीत, सुपर-8 में एंट्री – भारत केसरी टीवी

India national cricket team का कोलंबो में धमाका, Pakistan national cricket team पर 61 रन की ऐतिहासिक जीत, सुपर-8 में एंट्री

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

भारत ने टी-20 वल्र्ड कप मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हराया। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। 176 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की यह आठवीं हार है। भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक टी-20 विश्व कप में कुल मिलाकर नौ मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से आठ मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किए हैं और केवल एक ही मैच पाकिस्तानी टीम जीत पाई है।
ट्वेंटी-20 वल्र्ड कप इतिहास में भारत ने,पाकिस्तान के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर
कोलंबो में खेले गए भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में भारत ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने टी-20 के इतिहास में भारत बनाम पाकिस्तान मैच का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। इससे पहले जो टोटल बना था, वह साल 2022 में 160 रन का था, जिसे भारत ने ही छह विकेट के नुकसान पर बनाया था। विश्व कप में भारत पाकिस्तान मैच में तीसरा सबसे बड़ा टोटल 159 रन का है, जिसे पाकिस्तान ने साल 2022 के विश्व कप में आठ विकेट के नुकसान पर बनाया था। चौथा सबसे बड़ा टोटल ने भारत ने पाक के खिलाफ विश्व कप के पहले एडिशन में 157 रन बनाए थे।
सूर्या का सबक, नहीं मिलाया हाथ
कोलंबो। एशिया कप के दौरान भारतीय टीम ने फैसला किया था

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000