शिमला में 22 साल के युवक और मंडी में 40 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या – भारत केसरी टीवी

शिमला में 22 साल के युवक और मंडी में 40 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ढली थाना क्षेत्र के तहत शनान में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 22 साल के विजय के रूप में हुई है। विजय परिवार सहित शनान में किराए के मकान में रह रहा था। बीती रात वह करीब 11 बजे अपने कमरे में सोने गया था जबकि परिजन दूसरे कमरे में सोए हुए थे। सुबह जब विजय की मां उसे जगाने गईं तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा बंद होने के कारण परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि विजय फंदे से लटका हुआ है। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और कमरे के फर्श पर लिटा दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि फंदा छत में लगे एक हुक से बनाया गया था। मृतक के गले पर गहरे नीले रंग का निशान पाया गया लेकिन शरीर पर किसी अन्य प्रकार की चोट का कोई निशान नहीं मिला। ढली पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

Advertisement

मंडी के गांव लोअर पिपली में 40 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या 
मकरीडी उपतहसील की ग्राम पंचायत पिपली के तहत आने वाले गांव लोअर पिपली में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिलेराम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बस्सी पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिलेराम शाम से अपने घर में अकेले थे, उनकी पत्नी और बच्चे मायके गए हुए थे। जब दिलेराम ने घर का दरवाजा नहीं खोला तो स्थानीय लोगों को शक हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Advertisement

सूचना मिलने पर एएसआई सुरेश कुमार के नेतृत्व में बस्सी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा खोला तो दिलेराम को मृत पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। उधर, पुलिस थाना जोगिंदरनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया गया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000