BharatNet के तहत हिमाचल की 410 पंचायतें हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड से जुड़ीं, संसद में दी गई जानकारी – भारत केसरी टीवी

BharatNet के तहत हिमाचल की 410 पंचायतें हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड से जुड़ीं, संसद में दी गई जानकारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement
फरबरी 14 –2026
 
केन्द्रीय संचार राज्य मन्त्री डॉक्टर पेम्मसानी चंद्र शेखर ने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को  संसद में बताया की भारत नेट के पहले और दूसरे चरण में  देश  की  2,22,341 पंचायतों को हाई स्पीड ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान की जाएँगी और इनमे से 2,14,904 पंचायतों को यह सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं /
उन्होंने बताया की भारत नेट के पहले और दूसरे चरण में  हिमाचल प्रदेश की 410  पंचायतों को  हाई स्पीड ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान की गई हैं / उन्होंने कहा इस योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक 35746 पंचायतों को यह सुविधा प्रदान की गई है जबकि गोवा की किसी भी पंचायत को यह सुविधा प्रदान नहीं की गई हैं /
उन्होंने बताया की  भारत नेट के पहले और दूसरे चरण हरियाणा , उत्तराखंड  , पंजाब , जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ की  क्रमश   6082 पंचायतों , 1993 पंचायतों, 12668  पंचायतों,1101 पंचायतों,  12  पंचायतों को  हाई स्पीड ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान की गई हैं /
उन्होंने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को  संसद में बताया की हिमाचल प्रदेश में हाई स्पीड ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करने के लिए भारत नेट परियोजना के  अन्तर्गत 31.12.2025 तक  783 किलो मीटर ऑप्टिकल फाइबर बिछाई गई है /
2 —–केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मन्त्री श्री रवनीत सिंह ने  राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को  संसद में बताया की मंत्रालय द्वारा संचालित  प्रधान  मन्त्री किसान सम्पदा    योजना के अन्तर्गत बित वर्ष 2024 –25 के लिए 630 करोड़ का बजट आबंटित किया गया है /
उन्होंने बताया की योजना के अन्तर्गत फ़ूड प्रोसेसिंग इकाइयां और सम्बंधित ढांचागत सुविधाएँ प्रदान करने के लिए ग्रांट इन एड प्रदान की जाती है /
उन्होंने कहा की यह मांग आधारित योजना है जिसमे पुरे देश से प्रस्ताब आमंत्रित किये जाते हैं तथा फण्ड की स्वीकृति मेरिट के आधार पर की जाती है
है
 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000