सोलन मे कैदी को गाड़ी में लेकर लौट रहे थे पुलिस वाले…रास्ते में हो गया भयानक हादसा, सड़क किनारे बैठी महिला की गई जान – भारत केसरी टीवी

सोलन मे कैदी को गाड़ी में लेकर लौट रहे थे पुलिस वाले…रास्ते में हो गया भयानक हादसा, सड़क किनारे बैठी महिला की गई जान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

सोलन में पेशी के बाद एक कैदी और 2 पुलिस जवानों को लेकर नाहन लौट रही एक निजी गाड़ी ने शुक्रवार शाम को नाहन-कुमारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग-907ए पर निहोग के समीप सड़क किनारे बैठी एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद वाहन सड़क किनारे बने पैरापिट से जा टकराया। घायल महिला को तुरंत डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सोलन में कैदी की पेशी के बाद दोनों पुलिस जवान एक कैदी को लेकर निजी गाड़ी से नाहन लौट रहे थे। इसी दौरान निहोग के समीप यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 45 वर्षीय बाला देवी पत्नी यशपाल निवासी गांव निहोग व तहसील नाहन के रूप में हुई है। हादसे के बाद वाहन में सवार कैदी को सुरक्षित सैंट्रल जेल नाहन पहुंचा दिया गया, जबकि दोनों पुलिस जवानों का मेडिकल करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन और स्थानीय लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए, जहां कुछ समय के लिए आक्रोश का माहौल रहा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000