हिमाचल में रेल परियोजनाओं पर ब्रेक, जयराम ठाकुर का आरोप—केंद्र दे रहा 27 गुना बजट, राज्य सरकार कर रही टालमटोल – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में रेल परियोजनाओं पर ब्रेक, जयराम ठाकुर का आरोप—केंद्र दे रहा 27 गुना बजट, राज्य सरकार कर रही टालमटोल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि इस बार हिमाचल को दिया गया रेलवे बजट यूपीए सरकार के मुकाबले 27 गुना अधिक है। केंद्र सरकार के भरपूर सहयोग के बाद भी हिमाचल में रेलवे के कामों में राज्य सरकार अड़ंगा लगा रही है। सरकार की लापरवाही की वजह से हिमाचल प्रदेश में रेलवे की परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं। राज्य सरकार हिमाचल के रेल नेटवर्क विस्तारीकरण में अपने हिस्से के काम में सहयोग नहीं कर रही है। जिससे हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी और रेल मार्ग संपर्क को नए आयाम देने वाली रेल परियोजनाएं लटकी हुई हैं और समय बढऩे के साथ ही उन परियोजनाओं की लागत में भी वृद्धि होती जा रही है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में रेलवे के विस्तारित कारण और सुदृढ़ीकरण के लिए 2911 करोड़ रुपए का बजट जारी करने पर प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि साल दर साल हिमाचल के लिए रेलवे बजट में बढ़ोतरी हिमाचल में रेल कनेक्टिविटी बेहतर करने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गत वर्ष के मुकाबले यह बजट लगभग 200 करोड़ रुपए अधिक है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनाव पर कहा कि अंतिम तिथि निकल जाने के बाद भी अभी तक 12 में से 10 जिलों में मतदाता सूची का प्रकाशन नहीं हो पाया है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर सरकार भले ही पंचायत चुनाव करने को राजी हो गई है, लेकिन सरकार द्वारा जानबूझकर चुनाव की प्रक्रिया में देरी की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000