उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की घोषणा: एचआरटीसी कर्मचारियों को 3 प्रतिशत एरियर 31 मार्च 2026 तक, चार किश्तों में मिलेगा – भारत केसरी टीवी

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की घोषणा: एचआरटीसी कर्मचारियों को 3 प्रतिशत एरियर 31 मार्च 2026 तक, चार किश्तों में मिलेगा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

 

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के निदेशक मंडल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए एचआरटीसी कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को 3 प्रतिशत एरियर 31 मार्च 2026 तक चार किश्तों में जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों के लंबित छह माह के मेडिकल बिलों के भुगतान के भी निर्देश दिए गए।

 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने लोगों की सुविधा के लिए हिम बस (HIM Bus) पोर्टल का शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से अब हिम कार्ड ऑनलाइन बनाए जा सकेंगे और कार्ड डाक के माध्यम से घर तक पहुंचाए जाएंगे।

 

बैठक में एचआरटीसी और एक्सिस बैंक, यूको बैंक तथा पंजाब नेशनल बैंक के बीच वेतन खातों को लेकर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी हस्ताक्षरित किया गया, जिससे कर्मचारियों को अतिरिक्त वित्तीय लाभ मिलेंगे। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि प्रदेश में वर्तमान में लगभग 6000 कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) कार्यरत हैं, जिनके माध्यम से टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

 

बैठक के दौरान निगम की वित्तीय स्थिति, सेवाओं के विस्तार तथा कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार एचआरटीसी को हर स्तर पर सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है।

 

इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश सिटी ट्रांसपोर्ट एवं बस स्टैंड प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण (एचपीएससीटीबीएसएमडीए) के निदेशक मंडल की 72वीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बस स्टैंड प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण के लिए एसेट मैनेजमेंट एप्लीकेशन भी लॉन्च की, जिससे बस अड्डों और उनकी संपत्तियों के संचालन, रखरखाव और निगरानी में पारदर्शिता व दक्षता आएगी।

 

बैठक में बताया गया कि प्रदेश भर के विभिन्न बस अड्डों पर 410 दुकानों को किराये पर दिया गया है, जिससे प्रतिमाह लगभग 45 लाख रुपये की आय हो रही है।

 

बोर्ड ने ठियोग बाजार में शॉपिंग व पार्किंग कॉम्प्लेक्स तथा मंडी बस स्टैंड में पार्किंग सुविधा के साथ बहुउद्देशीय भवन के निर्माण को मंजूरी दी। उप मुख्यमंत्री ने थुनाग, दर्लाघाट, हमीरपुर, बैजनाथ, भोरंज और फतेहपुर में निर्माणाधीन बस अड्डों के कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। इसके अलावा बिलासपुर, मंडी-भराड़ी, बद्दी और जयसिंहपुर में नए बस अड्डों तथा चंबा पुराने बस स्टैंड में कार पार्किंग एवं व्यावसायिक परिसर के टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए।

 

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन आर.डी. नाज़िम, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल, निदेशक परिवहन नीरज कुमार, विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी हरबंस सिंह, विशेष सचिव (वित्त) विजय वर्धन, विशेष सचिव पर्यटन विजय कुमार सहित बोर्ड के गैर-सरकारी सदस्य तथा एचआरटीसी व बीएसएमडीए के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

#MukeshAgnihotri #HRTC #HRTCCarmachari #ArrearsNews #HimachalPradesh #TransportDepartment #HIMBusPortal #BusStandDevelopment #HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000