किस्तें नहीं भरीं, 10 लाख का लोन 24 साल में बना 1.80 करोड़, बघाट बैंक प्रबंधन पर उठे सवाल – भारत केसरी टीवी

किस्तें नहीं भरीं, 10 लाख का लोन 24 साल में बना 1.80 करोड़, बघाट बैंक प्रबंधन पर उठे सवाल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

बघाट बैंक प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
बघाट बैंक में वर्षों पुराने ऋण मामलों ने एक बार फिर बैंकिंग व्यवस्था की लापरवाही को उजागर कर दिया है। हाल ही में शुरू हुए तीन दिवसीय अदालत की विशेष सुनवाई में यह साफ हो गया कि समय पर कार्रवाई न होने से छोटे ऋण कैसे करोड़ों के बोझ में बदल गए। सहायक पंजीयक गिरीश नड्डा की अदालत में पहले ही दिन ऐसे मामलों की परतें खुलीं, जिन्होंने बैंक प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। अदालत में पुराने ऋण मामलों पर सुनवाई हुई, जिनमें वर्ष 2001 के दो मामले भी शामिल थे। हालांकि इनमें से दो ऋण डिफाल्टर पेश नहीं हुए। पहले दिन करीब 20 मामलों पर चर्चा की गई। सुनवाई के दौरान बैंक के एक पूर्व निदेशक का मामला सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। पूर्व निदेशक ने मई 2001 में बैंक से दस लाख रुपए का ऋण लिया था, लेकिन किस्तें जमा नहीं कीं। 24 वर्षों में ब्याज जुड़ते-जुड़ते यह राशि करीब 1.80 करोड़ रुपए हो गई। हैरानी की बात यह रही कि इतने वर्षों तक बैंक प्रबंधन ने भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब स्थिति यह है कि पूर्व निदेशक के नाम पर कोई संपत्ति न होने से रिकवरी लगभग असंभव हो गई है।
एआरसीएस ने अक्तूबर माह में उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया

#BaghatBank #LoanDefault #BankingNegligence #FinancialIrregularities #CooperativeBank #HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000