विपक्ष में थे तो कर्ज पर मचाते थे शोर, अब खुद बना रहे रिकॉर्ड”, जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बोला तीखा हमला – भारत केसरी टीवी

विपक्ष में थे तो कर्ज पर मचाते थे शोर, अब खुद बना रहे रिकॉर्ड”, जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बोला तीखा हमला

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने राज्य सरकार को विकास और जनसुविधाओं के मोर्चे पर पूरी तरह विफल करार देते हुए आरोप लगाया है कि यह सरकार केवल कर्ज लेने के मामले में नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के म्याह माता मंदिर में आयोजित संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े किए।

सरकार ने कर्ज को अपना प्रमुख शासन मॉडल बनाया

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो कांग्रेस विपक्ष में रहते हुए 5 सालों तक कर्ज के नाम पर शोर मचाकर प्रदेश की जनता को गुमराह करती रही, सत्ता में आते ही उसी सुक्खू सरकार ने कर्ज को अपना प्रमुख शासन मॉडल बना लिया है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज प्रदेश पर कर्ज का बोझ लगभग 1.20 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने वाला है। हालत यह है कि सरकार के हर महीने की शुरुआत ही भारी-भरकम कर्ज लेने के साथ हो रही है

सुक्खू सरकार तोड़ देगी कर्ज लेने के सारे रिकॉर्ड

नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि सुक्खू सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में ही उतना कर्ज अकेले ले लिया है, जितना कि पिछली सरकारों ने नहीं लिया था

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000