धारा 118 भूमि सुधार संशोधन विधेयक सेलेक्ट कमेटी को भेजा गया, बजट सत्र में आएगी रिपोर्ट – भारत केसरी टीवी

धारा 118 भूमि सुधार संशोधन विधेयक सेलेक्ट कमेटी को भेजा गया, बजट सत्र में आएगी रिपोर्ट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भूमि सुधार संशोधन विधेयक-2025 सदन की सेलेक्ट कमेटी को भेज दिया गया। अब सदन की चयन समिति इस विधेयक पर विचार करेगी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इसमें दोनों साइड के नेता होंगे और इसे बजट सत्र में लाया जाएगा। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन प्रदेश विधानसभा में चर्चा के बाद धारा 118 के तहत भूमि संशोधन विधेयक को सेलेक्ट कमेटी को भेजने पर सहमति बनी। विधायक रणधीर शर्मा ने संशोधन विधेयक को चयन समिति को भेजने का आग्रह सदन में किया, जिस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनके आग्रह को स्वीकारते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए इसे चयन समिति गठित करने की बात कही। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सदन में व्यवस्था दी कि सेलेक्ट कमेटी में सत्तापक्ष व विपक्ष दोनों दलों के सदस्यों को शामिल किया जाएगा। यह समिति बिल पर चर्चा के बाद बजट सत्र में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद यह बिल फिर से सदन में पेश होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सोच-समझ कर कानून में संशोधन लाई है। केंद्र सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए भी इस कानून में संशोधन जरूरी है। फिर भी विपक्ष के सुझावों को मानते हुए इसे चयन समिति को भेजने का आग्रह वह अध्यक्ष से कर रहे हैं।

Advertisement

#LandReform118 #HimachalAssembly #SelectCommittee #WinterSession #CMSukhu #HPPolitics #AmendmentBill2025 #TapoVanSession #BreakingNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000