निर्माण श्रमिकों के कल्याण और डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड ने लिए अहम फैसले: नरदेव सिंह कंवर – भारत केसरी टीवी

निर्माण श्रमिकों के कल्याण और डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड ने लिए अहम फैसले: नरदेव सिंह कंवर

[मदन शर्मा]

Advertisement

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड (HPBOCW) के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने आज बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और पहलों की समीक्षा की गई।

Advertisement

नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त, 2026 को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 4,967 पंजीकृत श्रमिकों को 20.61 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की गई।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों को डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध करवाना और कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी को मजबूत करना बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुरूप डिजिटल लेबर चौक एप्लीकेशन, सेस पोर्टल तथा डिजिटल लेबर चौक-सह-सुविधा केंद्रों के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में पंजीकृत श्रमिकों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने के लिए डिजिटल लेबर चौक मोबाइल एप्लीकेशन विकसित करने को कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। पंजीकृत श्रमिकों के डिजिटल डाटा के रखरखाव एवं प्रबंधन के लिए सॉफ्टवेयर खरीदने को भी मंजूरी दी गई।

बैठक में पंजीकृत श्रमिकों के लिए जापानी, अरबी, अंग्रेजी और जर्मन जैसी विदेशी भाषाओं के कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने पर भी विचार किया गया। ये प्रशिक्षण रिकॉग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग (RPL) योजना अथवा सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के प्रावधानों के तहत उपलब्ध करवाए जाएंगे।

कल्याणकारी योजनाओं की व्यापक जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए बोर्ड ने केंद्र सरकार की मॉडल वेलफेयर स्कीम के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सरकारी भवनों पर स्थायी वॉल पेंटिंग के लिए प्रचार एवं विज्ञापन मद में एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए। इसके अलावा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रसारित करने के लिए गांधी चौक सहित अन्य जिला एवं जोनल मुख्यालयों पर आउटडोर LED डिस्प्ले लगाने को भी मंजूरी दी गई।

नरदेव सिंह कंवर ने लंबित दावों के शीघ्र निपटारे पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्माण श्रमिकों को समय पर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाने और प्रभावी सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000