नीट-यूजी को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए क्या कर रही सरकार, तीन हफ्ते में दाखिल करें हलफनामा – भारत केसरी टीवी

नीट-यूजी को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए क्या कर रही सरकार, तीन हफ्ते में दाखिल करें हलफनामा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

केंद्र ने कहा, कुछ जगहों पर इनसानी दखल से होती है गड़बड़

नीट-यूजी 2026 की परीक्षा और पेपर लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई करते हुए जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बैंच ने केंद्र सरकार से पूछा कि नीट-यूजी परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और फूलप्रूफ बनाने के लिए सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए हैं। बैंच ने केंद्र को तीन हफ्ते के अंदर इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई तीन हफ्ते बाद होगी। याचिकाकर्ताओं ने एनटीए पर सवाल उठाए हैं। याचिका में मांग की गई है कि कोर्ट केंद्र सरकार को निर्देश दे कि या तो एनटीए को बदला जाए या फिर पूरी तरह एक नई और ज्यादा सुरक्षित संस्था बनाई जाए। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि नई संस्था तकनीकी रूप से मजबूत, ज्यादा सुरक्षित और स्वतंत्र तरीके से काम करने वाली होनी चाहिए। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को नीट का पूरा सिस्टम समझाया।

उन्होंने कहा कि सिस्टम फुलप्रूफ है, लेकिन कुछ जगहों पर इनसानी दखल होता है। कोर्ट ने एसजी की बात सुनने के बाद कहा कि आपने जो बताया, वह पहले से ही राधाकृष्णन कमेटी के दायरे में है। कमेटी ने भी कहा था कि यह एक सिस्टमिक प्रॉब्लम है, जिसे संस्थागत आकार देने की जरूरत है। कोर्ट ने कहा कि हमारी चिंता है कि आप परीक्षा को कैसे इंस्टीट्यूशनलाइज करेंगे। सुरक्षित ऑफिस, कॉन्फिडेंशियल ऑपरेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर, साइबर सिक्योरिटी, टेस्टिंग सेंटर, सेंट्रल नेटवर्क ऑपरेटर, इन सबके लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर चाहिए। बैंच ने कहा कि राधाकृष्णन कमेटी ने भी कहा था

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000