वार्ड नंबर 15 में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सफाई कर्मचारियों का हुआ सम्मान – भारत केसरी टीवी

वार्ड नंबर 15 में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सफाई कर्मचारियों का हुआ सम्मान

सोलन ब्यूरो सुभाष शर्मा।   20/08/2026

Advertisement

 

Advertisement

 

वार्ड नंबर 15 में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सफाई कर्मचारियों का हुआ सम्मान

 

सोलन। नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर 15 में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड पार्षद अधिवक्ता अभिषेक ठाकुर एवं आराध्या फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के साथ किया गया, जबकि समापन राष्ट्रगान “जन गण मन” के साथ हुआ। इस अवसर पर वार्ड नंबर 15 के सफाई कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सफाई कर्मचारियों के सम्मान के पश्चात उपस्थित वार्डवासियों ने संकल्प लिया कि वे अपने वार्ड को स्वच्छ, सुंदर एवं साफ-सुथरा रखने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान वार्ड नंबर 15 के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

 

इस अवसर पर वार्ड पार्षद अधिवक्ता अभिषेक ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल आजादी का उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपने समाज और देश के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लेने का दिन भी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वार्ड, जिम्मेदार नागरिक और आपसी सहयोग ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं।

 

कार्यक्रम में आराध्या फाउंडेशन के संयोजक अखिल ठाकुर सहित अंशुल, आशीष, ऋषभ ठाकुर, शकुंतला मेहता, मीरा शर्मा, पिंकी ठाकुर, अंजू नेगी, पूजा नेगी, मदन शर्मा, पिंकी चौहान, भूपेंद्र ठाकुर, संजय, कंचन, संदीप सहित वार्ड नंबर 15 के अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं एंकरिंग नीरज द्वारा की गई।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000