बघाट बैंक संकट: निकासी पर आरबीआई की रोक जारी, बैंक ने सरकार से 50 करोड़ की मदद मांगी – भारत केसरी टीवी

बघाट बैंक संकट: निकासी पर आरबीआई की रोक जारी, बैंक ने सरकार से 50 करोड़ की मदद मांगी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

सोलन के बघाट बैंक मेंं आरबीआई ने आठ अक्तूबर के पत्र के माध्यम से छह महीने तक जमाकर्ताओं द्वारा दस हजार रुपए से अधिक की निकासी पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। साथ ही बैंक के शेयरधारकों और खाताधारकों को राहत प्रदान करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इन कदमों का ब्यौरा सरकार ने विधानसभा में दिया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा के सवाल के जवाब में बताया गया कि बघाट अर्बन को-आपरेटिव बैंक पर लगे प्रतिबंध (एआईडी यानी ऑल इनक्लूसिव डायरेक्शन) हटाने और बैंक को एनपीए से बाहर निकालने को लेकर वसूली प्रक्रिया जारी है। सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन में एग्जीक्यूशन मामलों में वसूली प्रक्रिया चल रही है। दोषियों के खिलाफ अरेस्ट वारंट भी जारी किए जा रहे हैं।

अब तक 4.90 करोड़ रुपए की वसूली की जा चुकी है। इसमें से सरफेसी अधिनियम के तहत 2.44 करोड़ रुपए सहकारी सभाएं सोलन की तरफ से पचास लाख रुपए व बैंक के द्वारा 1.95 करोड़ रुपए वसूल किए जा चुके हैं। बैंक को कठिन परिस्थितियों से निकालने के लिए प्रबंधन ने सरकार के समक्ष 50 करोड़ की पूंजी प्रवाह यानी इक्विटी इन्फ्यूजन की मांग का आवेदन किया है। इसके अलावा सरकारी स्तर पर सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन के कार्यालय के माध्यम से संपत्ति कुर्की के 88 मामले चल रहे हैं। इसके अलावा वाहन कुर्की के 11 आदेश जारी हुए हैं।#BaghatBank #RBIRestrictions #BankCrisis #HimachalNews #CooperativeBanking #EquityInfusion #NPAStruggle #SolanNews

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000