हिमाचल में बर्ड डाइवर्सिटी बढ़ाने में कारगर साबित हो रहा जंगली सेब: किन्नौर अध्ययन में बड़ा खुलासा – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में बर्ड डाइवर्सिटी बढ़ाने में कारगर साबित हो रहा जंगली सेब: किन्नौर अध्ययन में बड़ा खुलासा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement


हिमाचल प्रदेश में पक्षियों की प्रजातियां बढ़ाने (वर्ड डाइवर्सिटी) में जंगली सेब सहायक सिद्ध हो रहा है। वन विभाग की वन्यप्राणी विंग की ओर से किन्नौर में किए गए अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। वन्यप्राणी विंग ने करीब दो माह किन्नौर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के खान-पान पर बारीकी से नजर रखी। इसमें पता चला कि जिन क्षेत्रों में जंगली सेब उपलब्ध हैं, वहां पक्षियों की अलग-अलग प्रजातियां अधिक संख्या में पहुंचीं।

Advertisement

वन्यप्राणी विंग के अध्ययन में पता चला है कि किन्नौर जिला में जंगली सेब (क्रैब एप्पल) मॉल्स बेकाटा (वैज्ञानिक नाम) जिसे स्थानीय भाषा में गोंदली कहा जाता है, पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के लिए सर्दियों का सबसे पसंदीदा भोजन बना है। खास बात यह है कि स्थानीय लोग भी इसे शौक से खाते हैं। वन विभाग की दो टीमों ने यह अध्ययन किया जिनमें वन परिक्षेत्र अधिकारी रूप सिंह, गोपाल नेगी, ब्लॉक अधिकारी रक्षम संतोष ठाकुर और वन मित्र रक्षम अल्पना शामिल थे।

Advertisement

अध्ययन में पता चला कि जब जंगली सेब थोड़ा कच्चा होता है तो कम संख्या में पक्षियों की प्रजातियां इसे खाने के लिए आती हैं। जैसे ही फल पक कर तैयार हो जाता है 20 से 25 पक्षियों की प्रजातियां हर रोज फल खाने के लिए इस पौधे पर आती हैं। पक्षियों की इस फल पर निर्भरता बर्ड डाइवर्सिटी के लिए बेहतरीन संकेत पाया गया है। जंगली सेब किन्नौर जिला में बहुतायत में पाया जाता है। वन्यप्राणी प्रभाग सराहन के उप अरण्यपाल अशोक नेगी ने बताया कि संतोष ठाकुर और उनकी टीम द्वारा किया गया अध्ययन बेहद सराहनीय है। वन्यप्राणी प्रभाग समय समय पर इस तरह के अध्ययन करवाता रहता है ताकि वन्यप्राणियों की पौधों की प्रजातियों पर निर्भरता का आकलन किया जा सके और स्थानीय लोगों को इन पौधों की प्रजातियों को लेकर जागरूक किया जा सके।

नर्सरी में जंगली सेब के पौधे तैयार कर जंगलों में होगा पौधरोपण
वन विभाग ने पक्षियों की प्रजातियों को आकर्षित करने में सहायक सिद्ध हो रहे जंगली सेब का जंगलों में पौधरोपण करने का भी फैसला लिया है। इसके लिए वन विभाग की नर्सरी में सीडलिंग पर पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इन पौधों को जंगलों में लगाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक संख्या में पक्षियों के भोजन की व्यवस्था हो सके।#HimachalPradesh #Kinnaur #WildApples #BirdDiversity
#CrabApple #ForestDepartment #WildlifeStudy #Biodiversity
#HimachalWildlife #NatureConservation #EcoStudy
#BirdsOfHimachal #ForestResearch

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000