कांग्रेस मंत्री जगत नेगी के आधारहीन आरोप:रतन सिंह पाल (भाजपा जिला अध्यक्ष सोलन)* – भारत केसरी टीवी

कांग्रेस मंत्री जगत नेगी के आधारहीन आरोप:रतन सिंह पाल (भाजपा जिला अध्यक्ष सोलन)*

 

Advertisement

शिमला बयरो सुभाष शमां   30/11/25

Advertisement

 

 

कांग्रेस मंत्री जगत नेगी के आधारहीन आरोप:रतन सिंह पाल (भाजपा जिला अध्यक्ष सोलन)*

स्थान: अर्की/सोलन, दिनॉक: 30 नवम्बर 2025

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा विधानसभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विरुद्ध दिए गए आधारहीन, तथ्यहीन और मर्यादाहीन वक्तव्यों की कड़ी निंदा की है। भाजपा ने इसे मंत्री महोदय के मानसिक संतुलन खोने का स्पष्ट संकेत बताया है। मंत्री नेगी के वक्तव्य भाषा और आचरण दोनों में गिरावट को दर्शाते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर काल्पनिक आरोप लगाना कांग्रेस की विकृत मानसिकता को दर्शाता है।

RSS 1925 से राष्ट्रहित, समाजसेवा और चरित्र निर्माण में निरंतर योगदान दे रहा है।सेवा कार्य में शिक्षा (विद्या भारती), स्वास्थ्य सेवा (कोविड-19 राहत, रक्तदान शिविर), आपदा राहत, और ग्रामीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाता है।

RSS ने 1975 के आपातकाल का विरोध कर लोकतंत्र की बहाली और 1962 के भारत-चीन युद्ध में सीमा क्षेत्रों में राहत कार्य में योगदान दिया है।

भाजपा मांग करती है कि संघ की छवि धूमिल करने के प्रयास के लिए मंत्री नेगी तत्काल सार्वजनिक माफी माँगें । यह स्पष्ट है कि कांग्रेस मंत्री केवल सुर्खियों में रहने के लिए बयानबाज़ी करते हैं, जबकि जमीन पर काम शून्य है। मण्डी ज़िला में आपदा प्रभावित लोगों पर एसएआर के अंतर्गत केस दर्ज करवाना कांग्रेस की जनविरोधी सोच का प्रमाण है।

 

*मंत्री जगत नेगी RSS पर दिए गए आधारहीन आरोपों के लिए तत्काल सार्वजनिक क्षमा माँगें।*

 

संजीव मोहन जिला मीडिया प्रभारी सोलन🙏

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000