सीमैंट के दाम बढ़ने पर बिफरे सतपाल सत्ती, बोले सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने 5वीं बार बढ़ाए दाम – भारत केसरी टीवी

सीमैंट के दाम बढ़ने पर बिफरे सतपाल सत्ती, बोले सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने 5वीं बार बढ़ाए दाम

मदन शर्मा

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में सीमैंट के दामों में हुई ताजा बढ़ौतरी को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल के रूप में सीमैंट के दामों पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली कांग्रेस ने सत्ता संभालते ही जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया है और अपने अब तक के कार्यकाल में 5वीं बार सीमैंट महंगा कर दिया है। सत्ती ने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य और विडंबना की बात है कि जिस हिमाचल प्रदेश में चूना पत्थर की खदानें हैं और जहां खुद सीमैंट बनता है, वहां के लोगों को ही पड़ोसी राज्यों की तुलना में महंगे दामों पर सीमैंट खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पंजाब और हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों में हिमाचल की तुलना में सीमैंट सस्ता मिल रहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आपदा और आर्थिक तंगी से जूझ रही जनता पर लगातार पांचवीं बार सीमैंट के दाम बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी के अपना घर बनाने के सपने पर पानी फेरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान सीमैंट के खुदरा दामों और राज्य सरकार द्वारा लगाए गए करों में मुख्य मौकों पर बढ़ौतरी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि सितम्बर 2023 में राज्य सरकार ने आबकारी व कर विभाग के जरिए कैरिज ऑफ सर्टेन गुड्स बाय रोड टैक्स 7.50 रुपए

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000